फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Temperatures dropped due to light rain, heavy rain expected after three days

Bareilly News: हल्की बारिश से लुढ़का पारा, तीन दिन बाद झमाझम के आसार

Sat, 14 Jun 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Temperatures dropped due to light rain, heavy rain expected after three days
बरेली। पश्चिम भारत की ओर से बढ़ रहे विक्षोभ के असर से शहर में बादल मंडरा रहे हैं। शुक्रवार सुबह हल्की बारिश भी हुई। इससे अधिकतम पारा चार डिग्री लुढ़ककर 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने तीन दिन बाद झमाझम बारिश व तब तक बादल मंडराने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात बादल मंडराने लगे थे। शुक्रवार सुबह बादल घने हो गए। जिन इलाकों में अनुकूल माहौल बना यानी निम्न वायुदाब वाले क्षेत्र में करीब दस मिनट तक हल्की बारिश हुई। इसके बाद मंडराते बादलों की ओट से धूप लुकाछिपी करती रही। दोपहर दो बजे तेज हवा चली तो बादल छंटे और तेज धूप निकली, लेकिन नमी की अधिकता से धूप बेअसर रही।
विज्ञापन

करीब सप्ताह भर बाद बादल और बारिश से लोगों को गर्मी से खासी राहत मिली। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री लुढ़ककर 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 56 फीसदी रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मौसम इनपुट
36.3
29.6
धूप निकलेगी। सुबह-शाम बादल मंडराएंगे। बारिश के आसार हैं।
सूर्योदय 5:15
सूर्यास्त 7:11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed