{"_id":"5eed1b728ebc3e431a3b1fac","slug":"temperatures-dropped-due-to-cloudy-clouds-bareilly-news-bly409838938","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाए रहे बादलों से तापमान में दर्ज हुई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाए रहे बादलों से तापमान में दर्ज हुई गिरावट
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अगले पांच दिन तक छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी बन रहे आसार
विज्ञापन
बरेली। बीते दिनों हुई हल्की बारिश के बाद उमस से तरबतर हो रहे शहरवासियों को फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में बारिश के अनुकूल मौसम न बन पाने की वजह से हावी हो रहे घने बादल भी बारिश नहीं कर पा रहे हैं। लिहाजा, तेज उमस लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने अगले पांच दिनों तक बादल और धूप के बीच आंखमिचौली जारी रहने के साथ ही हल्की बारिश के आसार जताए हैं।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों दो दिन तक हुई करीब नौ एमएम बारिश ने शहर में उच्च वायुदाब क्षेत्र बना दिया है। जिसकी वजह से हवाओं की दिशा बदलने से छा रहे हल्के घने बादल बारिश नहीं कर पा रहे हैं। बताया कि शहर में निम्न वायुदाब क्षेत्र बनने के साथ ही शहर में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। शुक्रवार को दिन भर बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। जिसके चलते 38 डिग्री के करीब पहुंच रहा अधिकतम तापमान में एक डिग्री से अधिक गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 60 से 80 फीसदी तक दर्ज किया गया। उन्होंने आगे भी बादल छाने, धूप खिलने समेत बारिश की भी उम्मीद जताई है।