फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Temperature cross 40 degrees Celsius orange alert issued in Bareilly

Weather News: बरेली में उमस और गर्मी से लोग बेहाल... पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार, ऑरेंज अलर्ट जारी

Tue, 10 Jun 2025 11:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Jun 2025 11:09 AM IST
सार

बरेली में उमस और भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मंगलवार को गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Temperature cross 40 degrees Celsius orange alert issued in Bareilly
Weather Bareilly - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में गर्म पछुआ हवा के प्रवेश से दिन का पारा अब 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वहीं रात की गर्मी ने सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार/सोमवार की रात का पारा 30 डिग्री के करीब दर्ज हुआ। इस वजह से रातभर लोग ठीक से सो नहीं सके। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार से राहत का आसार जताया है।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई। सुबह दस बजे के बाद घर से निकलना दूभर हो गया। दोपहर में हल्के बादल छाए, पर धूप के आगे बेअसर रहे। दुकानदार और कर्मचारी भी गर्मी से बचते दिखे। अधिकतम पारा एक डिग्री बढ़कर 40.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार को भी यही हाल है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हैदरी दल की हिमाकत: पार्क में युवतियों को धमकाया, अब स्टेट्स लगाया- डरने की कोई बात नहीं, निपट गया केस
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि मौसम शुष्क होने से विकिरणीय ऊष्मन बढ़ा है। लिहाजा, अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में उछाल हो रहा है। क्षोभमंडल के प्रतिचक्रवात और पछुआ हवा के प्रभाव से मंगलवार को दिन में लू और रात में भीषण उमस होने का अनुमान है।

44 डिग्री तपिश का अहसास करा रहा 40 डिग्री पारा
विशेषज्ञ के मुताबिक, तराई क्षेत्र में आर्द्रता अधिक होने से तापमान करीब तीन-चार डिग्री अधिक गर्मी का अहसास करा रहा है। बीते दिनों हुई बारिश और अब तेज धूप से धरती से वाष्पीकरण हो रहा है। इससे उष्मा का उत्सर्जन भी बढ़ा है। 11 जून से विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट के आसार हैं। लू की परिस्थितियां शिथिल होने का अनुमान है। 

सप्ताह भर तापमान में उतार-चढ़ाव
तिथि       अधिकतम   न्यूनतम 
09 मई      40.3        29.5
08 मई      39.4        27.1
07 मई      38.3        25.5
06 मई      37.0        23.1
05 मई      35.3        23.7
04 मई      33.7        21.3
02 मई      37.1        27.0 
(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में)

कूलर, एसी का बाजार गर्म
पुराना रोडवेज, सिविल लाइंस, राजेंद्र नगर आदि प्रमुख बाजारों में कूलर और एसी विक्रेताओं की दुकान पर कतार लग रही है। बेक्मा संरक्षक संजीव चांदना  तीन दिन में ही करीब 50 फीसदी स्टॉक बिकने का अनुमान जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed