फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teen's hand was cut off in the accident, truck driver was beaten up, highway was blocked for an hour

Bareilly News: हादसे में किशोर का हाथ कटा, ट्रक चालक को पीटा, एक घंटे हाईवे जाम

Wed, 07 May 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Teen's hand was cut off in the accident, truck driver was beaten up, highway was blocked for an hour
ड्राइवर को पीटते परिजन एवं लगा जाम
मीरगंज। नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे श्री राम धर्मकांंटे के पास ओवरटेक करते समय ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इसमें एक किशोर का हाथ कट गया, जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। इससे गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। एक घंटे बाद पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब एक ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान ट्रक की साइड लगने से ट्राॅली में बैठा नदोसी निवासी बाबू का 13 वर्षीय पुत्र आयुष गंभीर घायल हो गया। उसका एक हाथ कट गया।
विज्ञापन

गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल आयुष को तत्काल इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक को लिया कब्जे में
पुलिस ने ट्रक चालक राहुल निवासी पट्टी दरियागढ़, जिला टिहरी, उत्तराखंड को हिरासत में लिया है। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। संवाद
---
सड़क हादसे में दो दिन बाद ग्रामीण की मौत, रिपोर्ट दर्ज
मीरगंज। सड़क हादसे में घायल ग्रामीण की दो दिन बाद बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
सर्वेश निवासी रहपुरा जागीर थाना फतेहगंज पश्चिमी ने बताया कि उसके 47 वर्षीय पिता चंद्रपाल तीन मई को शादी समारोह में शामिल होकर सेवा ज्वालापुर से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। उनकी बाइक खरसेनी पंप के पास पहुंची तो वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनकी पांच मई को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।


--हादसे में एक ग्रामीण घायल
मीरगंज। सहबाजपुर खाता निवासी गौतम सिंह सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गए। सोमवार की रात करीब 11 बजे परौरा भट्ठा के सामने बाइक और गन्ने के कोल्हू में टक्कर हो गई। इसमें घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, हादसे के बाद कोल्हू का मालिक भाग गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed