फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teenager left home in huff after not getting a new phone in Bareilly

बरेली: नया फोन नहीं दिलवाया तो नाराज होकर घर से गया किशोर, पुलिस टीम को नहर के पास मिला

Mon, 21 Sep 2026 01:53 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 21 Sep 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
Teenager left home in huff after not getting a new phone in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बरेली के भोजीपुरा इलाके में नया मोबाइल फोन न मिलने से नाराज 17 वर्षीय किशोर घर से निकल गया। परिजनों ने उसके नहर की ओर जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तलाश शुरू की और किशोर को इटौआ नदी और नहर के बीच से सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गांव पीपलसाना चौधरी निवासी 17 साल का किशोर रविवार रात नया मोबाइल दिलाने की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर वह नाराज हो गया और रात करीब 10 बजे घर से निकल गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजन ने डायल 112 पर सूचना दी। बताया कि बेटा अक्सर घरवालों को आत्महत्या की चेतावनी देता था।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही भोजीपुरा के प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने पुलिस टीम गठित कर तलाश शुरू कराई। पुलिस ने परिवार के साथ इटौआ नदी और नहर के आसपास सघन चेकिंग की। इसी दौरान किशोर सकुशल मिल गया। पुलिस ने उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सकुशल मिलने पर परिजन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed