फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teenager fell into a pit filled with water, died due to drowning

Bareilly News: पानी से भरे गड्ढे में गिरा किशोर, डूबने से मौत

Tue, 09 Jul 2024 06:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Teenager fell into a pit filled with water, died due to drowning
पानी से भरे गड्ढे में गिरकर डूबने से किशोर की मौत।
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव खनी नवादा में मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने आए 15 वर्षीय विकास पुत्र ओमपाल की सोमवार सुबह गांव के पास सड़क किनारे एक पानी से भरे हुए गड्ढे में पैर फिसल गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

खनी नवादा गांव निवासी राजवीर ने बताया कि उनकी बेटी की शादी पांच जुलाई को थी। शादी में शामिल होने को उनके साढ़ू ओमपाल निवासी गांव नौगवां फरीदपुर भी परिवार सहित आए थे। शादी संपन्न होने के बाद मेहमान घर पर ही रुके हुए थे। सोमवार सुबह दस बजे के करीब उनके साढ़ू ओमपाल का बेटा विकास उनके बेटे आकाश के साथ सुबह दस बजे के करीब पड़ोस के गांव पैदल जा रहा था। तभी गांव से दो सौ मीटर दूर एक कच्चे रास्ते को पार करते समय विकास का पैर फिसल गया और वह एक गहरे गड्ढे में गिर गया, जिसमें पानी भरा हुआ था, जब उनके बेटे आकाश ने गांव पहुंचकर बताया तो वह अन्य ग्रामीणों के साथ वहां पहुंचे। विकास को गड्ढे से निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

जानकारी प्राप्त होने पर राजस्व विभाग के लेखपाल दीपक ने गांव में पहुंचकर जानकारी जुटाई। मृतक के मौसा राजवीर ने बताया कि विकास चार-भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से खुशियों वाले घर में गम का माहौल छा गया। थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed