{"_id":"657e93b14a5d4c61b50d5fd9","slug":"teenager-dies-due-to-tractor-hits-bike-in-bareilly-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, किशोर की मौत, दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, किशोर की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Sun, 17 Dec 2023 11:52 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:52 AM IST
सार
गांव सैदपुर खजुरिया निवासी दोनों नाबालिग भाई बाइक से खेत पर जा रहे थे। रास्ते किनारे बाइक से रोककर खड़े थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर पीछे बैठे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने भेजा। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
थाना बिथरी चैनपुर के गांव सैदपुर खजुरिया निवासी शकील ने बताया कि उनका भतीजा 12 वर्षीय जुबैर खान अपने 13 वर्षीय भाई जाहिद के साथ बाइक से खेत पर जा रहा था। बिथरी चैनपुर पुल के नीचे दोनों लोग बाइक रोककर खड़े थे, तभी मोड़ पर हाईवे से नीचे उतरते हुए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने इन्हें टक्कर मार दी। इससे जुबैर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भीड़ ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक जुबैर कक्षा चार का छात्र बताया जा रहा है। वह पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन