{"_id":"69f11075a287cf5a7b0a03fe","slug":"teenage-girls-body-found-hanging-in-her-house-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-5037-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
Wed, 29 Apr 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव दियोरिया अब्दुल्लागंज में सोमवार देर रात 12 वर्षीय बच्ची का शव घर में फंदे से लटका मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। किशोरी की मौत से घर में मातम पसरा है।
गांव निवासी ईशा (12) के परिजनों के मुताबिक, ईशा की मां किसी काम से दुकान पर गई थीं। उनके छोटे भाई-बहन घर के बाहर खेल रहे थे। ईशा घर में अकेली थीं। कुछ देर बाद मां घर लौटीं तो कमरे में बेटी का शव पंखे पर फंदे से लटका देखा। ईशा अचेत थी। मां की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य आए। उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाकर ईशा को बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे।
सूचना पर मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दौरों से परेशान थी ईशा
ग्रामीणों के मुताबिक, ईशा को दौरे पड़ते थे। इससे वह परेशान रहती थी। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। कक्षा आठ की छात्रा थी। पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं।