फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   teen talaq when car is not given in bareilly

बरेली : सांवला होना बना अभिशाप, कार न दी तो दे दिया तीन तलाक

Fri, 19 Nov 2021 02:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली 
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 19 Nov 2021 02:16 AM IST
सार

ससुराल वालों पर उत्पीड़न और शौहर पर अमानवीय हरकतों का आरोप। शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची विवाहिता ने सुनाई आपबीती।

विज्ञापन
teen talaq when car is not given in bareilly
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सांवला होना एक विवाहिता के लिए अभिशाप बन गया। ससुराल वालों ने उसकी भरपाई के लिए दहेज में कार मांगी। न मिलने पर उत्पीड़न शुरू कर दिया। शौहर ने अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए तीन तलाक दे दिया। पीड़ित विवाहिता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत करके रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर एसएसपी कार्यालय पहुंची कैंट क्षेत्र की युवती ने बताया कि उसका निकाह सात मार्च को पास के ही युवक से हुआ था। मायके वालों ने अपनी सामर्थ्य के मुताबिक दहेज दिया था लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जाने लगा। शौहर कहता था कि वह सांवली है इसलिए उसके लायक नहीं है। विरोध पर मारपीट और तरह-तरह से उत्पीड़न किया जाता। 
विज्ञापन


विवाहिता ने मायके वालों को आपबीती बताई तो दो बार पंचायत कराई गई लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। कहा गया कि वह सावंली है। सुंदर नहीं है, इसलिए नहीं रख पाएंगे और अगर रहना है तो पिता से जमीन बिकवाकर कार या दस लाख रुपये दिलाओ। 10 अक्तूबर को मारपीट कर बाल उखाड़ लिए गए। तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता का कहना है कि वह मायके पहुंचीं और मां-बाप को आपबीती बताई तो वे लोग ससुराल पहुंचे। ससुराल वालों से बात करके उन्हें समझाने और मनाने की कोशिश की। मगर उन लोगों ने उन्हें भी धक्के मारकर निकाल दिया और कह दिया कि उनकी बेटी को तीन तलाक दे दिया है। एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि महिला ने ससुराल वालों के उत्पीड़न की शिकायत की है। कैंट पुलिस को मामले की जांच करके रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed