फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teej market is full of sarees, bangles and bracelets

Bareilly News: साड़ी, चूड़ी और कंगन से खनका तीज का बाजार

Sun, 27 Jul 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Teej market is full of sarees, bangles and bracelets
बरेली। हरियाली तीज पर बाजार कंगन, चूड़ी और हरी साड़ियों की चमक से गुलजार है। खरीदारी करने के लिए महिलाएं दुकानों पर पहुंच रहीं हैं। शनिवार शाम होते ही बाजारों में और रौनक बढ़ गई, महिलाओं ने जमकर तीज के लिए खरीदारी की।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के आर्य समाज गली, बड़ा बाजार में साड़ी खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। तीज के लिए महिलाओं ने साड़ी के साथ ही लहंगे, सूट की भी खरीदारी की। दुकानदार अरुण ने बताया कि इस बार हरियाली तीज के लिए पहले से ही तैयारियां की गई थी। सैफान, चौड़े बार्डर, साउथ सिल्क, बनारसी सिल्क, हल्की कढ़ाई, औरगेंजा की मांग ज्यादा रही। ग्रुप वाली महिलाओं के लिए एक सी हरे रंग की साड़ियां भी खूब बिकी। जिसकी कीमत एक हजार से शुरू होकर पांच हजार तक रही। वहीं राजस्थानी काम के लांचे व लहंगे भी बिके। आलमगिरीगंज के पास चूड़ी वाली गली, बड़ा बाजार में चूड़ी के लिए भी भीड़ रही। दुकानदार सुहेल ने बताया कि तीज को लेकर इस बार बेलवेट वाली चूड़ी, पंजाबी चूड़ा, राजस्थानी कड़े, नगदार चूड़ियां, महिलाओं को खूब पसंद आ रहे है। संवाद
विज्ञापन

----------
मेंहदी लगवाने के लिए एडवांस बुकिंग
- हरियाली तीज पर सजने संवरने के बाद महिलाएं मेहंदी भी लगवा रही है। मेहंदी लगवाने के लिए शहर के कई पार्लर में महिलाओं ने एडवांस बुकिंग भी करा रखी है। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली प्रियंका ने बताया कि शनिवार को भी कई महिलाओं ने मेहंदी लगवाई। रविवार के लिए भी बुकिंग पहले से ही हो गई है। इस बार महिलाएं बार थ्रीडी मेहंदी, मोर मेहंदी, महाराजा मेहंदी, इंडो अरबी, बैक साइड मेहंदी, ब्रेसलेट मेहंदी आदि तमाम तरह की मेहंदी लगवा रही है। वहीं नाखूनों पर नेल आर्ट भी महिलाएं करा रही है, जिसमें हरे रंग का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed