{"_id":"6955900050c7be976a080818","slug":"technical-glitch-stopped-the-pace-of-bill-collection-the-target-of-the-first-phase-of-electricity-bill-relief-scheme-lagged-behind-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3784-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तकनीकी खामी ने रोकी बिल वसूली की गति, बिजली बिल राहत योजना के प्रथम चरण का लक्ष्य पिछड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तकनीकी खामी ने रोकी बिल वसूली की गति, बिजली बिल राहत योजना के प्रथम चरण का लक्ष्य पिछड़ा
विज्ञापन
मीरगंज/नवाबगंज/आंवला/हाफिजगंज। बिजली बिल राहत योजना के प्रथम चरण में जगह-जगह तकनीकी खामी हावी रही। इससे बिजली बिल वसूली की रफ्तार धीमी पड़ गई। इससे बिजली निगम का निर्धारित लक्ष्य पिछड़ गया। मीरगंज में 19 प्रतिशत, नवाबगंज में 20 प्रतिशत से अधिक ही वसूली हो सकी। इस तरह अन्य क्षेत्रों में भी मामूली सुधार ही देखने को मिला। हालांकि, बहेड़ी क्षेत्र में बिल वसूली में तेजी देखने को मिली।
मीरगंज में बिजली बिल राहत योजना के प्रथम चरण में तकनीकी दिक्कतों के कारण कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाइन में लगे मोहनलाल, पुष्पेंद्र शर्मा, महेंद्र पाल, विवेक मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, महेंद्र सिंह सहित अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि सर्वर ठीक से न चलने के कारण पंजीकरण कराने में काफी समय लग रहा है। कई उपभोक्ता लौट गए।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक योजना के तहत करीब 7.5 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 19 प्रतिशत है। वहीं, योजना के अंतर्गत अब तक 9,277 उपभोक्ताओं ने अपने बिजली बिल जमा कराए हैं। एसडीओ सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना में उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन साइट और सर्वर स्लो चलने की वजह से कार्य में बाधा आ रही है। उन्होंने कहा कि तकनीकी समस्या दूर कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नवाबगंज के एसडीओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत नवाबगंज विद्युत उप केंद्र पर 23000 उपभोक्ताओं का लक्ष्य था, जिसमें लगभग 6 करोड़ रुपये की धनराशि जमा कर दी गई है। अभी तक 4000 उपभोक्ताओं ने अपने नामांकन करा दिए हैं। प्रथम चरण में 21% लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। आंवला में एसडीओ कामेश कुमार ने बताया कि आंवला उपखंड के अंतर्गत इस योजना के तहत अब तक तीन हजार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। इसके तहत अब तक करीब 12 करोड़ की वसूली हो पाई है। हालांकि यहां करीब 16 हजार उपभोक्ता है, जिनमें से केवल तीन हजार का ही पंजीकरण हो सका है। संवाद
अन्य डिवीजन में बहेड़ी प्रथम
बहेड़ी। बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत बहेड़ी डिवीजन अब तक प्रथम स्थान पर है। सोमवार की शाम तक 30 करोड़ रुपये की धनराशि इस योजना के तहत जमा कराई गई। प्रथम चरण में सबसे ज्यादा उन लोगों को फायदा हुआ, जिन्होंने आज तक बिजली का बिल जमा नहीं किया था। संवाद
--
शीशगढ़ में 80 प्रतिशत तक लोगों ने उठाया योजना लाभ
रिठौरा/ शीशगढ़/ सिरौली/ भमोरा। रिठौरा सब-डिवीजन में 31 दिसंबर तक कुल साढ़े पांच करोड़ रुपये बकाया बिल में जमा हो चुका है। एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि कुल 20 हजार बकायेदार हैं। अब तक पांच हजार ने लाभ उठाया है। शीशगढ़ उपकेंद्र जाफरपुर में जेई संतोष शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के लगभग 80% ग्रामीणों ने बिजली बिल राहत योजना में रजिस्ट्रेशन करा कर लाभ लिया है। भमोरा में जूनियर इंजीनियर विजय प्रताप ने बताया कि अब तक लगभग 30 प्रतिशत वसूली हो गई है। सर्वर की भी समस्या बरकरार है। अधिकारियों के अनुसार, सिरौली में 14 करोड़ की बिल वसूली की गई है। संवाद