{"_id":"61d3383dd9d7677ac1038777","slug":"technical-assistant-of-agriculture-department-committed-suicide-by-hanging-in-shahjahanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कृषि विभाग के तकनीकी सहायक ने फंदे से लटककर दी जान, आवास में लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कृषि विभाग के तकनीकी सहायक ने फंदे से लटककर दी जान, आवास में लटका मिला शव
Mon, 03 Jan 2022 11:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:24 PM IST
सार
कृषि विभाग के तकनीकी सहायक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र के जिठौली गांव के रहने वाले प्रवीण सिंह तोमर (40) कृषि विभाग में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात थे। वह 31 दिसंबर को मेरठ से वापस सरकारी आवास आए थे। इसके बाद से प्रवीण अपने दफ्तर नहीं गए थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शाहजहांपुर में कृषि विभाग के सरकारी आवास में सोमवार की शाम करीब छह बजे कर्मचारी प्रवीण तोमर का शव रस्सी के फंदे से पंखे के कुंडे से लटका मिला। तीन दिन से दफ्तर नहीं जाने पर अन्य कर्मचारियों ने उसके आवास पर जाकर आवाज दी। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो कर्मचारी का शव फंदे से लटक रहा था।
मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र के जिठौली गांव के रहने वाले प्रवीण सिंह तोमर (40) कृषि विभाग में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात थे। वह 31 दिसंबर को मेरठ से वापस सरकारी आवास आए थे। इसके बाद से प्रवीण अपने दफ्तर नहीं गए थे।
कई दिन दफ्तर नहीं जाने पर अन्य कर्मचारियों ने सोमवार की शाम करीब छह बजे उनके आवास पर जाकर प्रवीण को आवाज दी। अंदर से किसी तरह की हलचल न होने पर कर्मचारियों ने इसकी सूचना कृषि विभाग के आलाधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
उसके बाद उनकी सूचना पर रोजा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कृषि विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में सरकारी आवास का दरवाजा तोड़ा। कमरे में प्रवीण का शव रस्सी के फंदे से पंखे के कुंडे से लटका था। इसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मेरठ में रहने वाले प्रवीण के साले मोहित सिंह को सूचना दी। इसके बाद प्रवीण का परिवार शाहजहांपुर के लिए चल दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Trending Videos
रोजा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में घरेलू विवाद के चलते जान देने की बात सामने आ रही है। परिवार के आने के बाद आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा। तहरीर मिलने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
दिव्यांग था प्रवीण
प्रवीण पैरों से दिव्यांग थे। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रवीण दफ्तर और आवास के आसपास के रहने वालों से ज्यादा मिलता नहीं था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी रचना भी एक पैर से दिव्यांग हैं। प्रवीण के दो बच्चे हैं।