फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tears filled with tears as Vighnaharta bid farewell

Bareilly News: विघ्नहर्ता की विदाई में आंखें भर आईं

Thu, 28 Sep 2023 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 28 Sep 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Tears filled with tears as Vighnaharta bid farewell
बरेली। विघ्नहर्ता की विदाई का क्रम बुधवार को भी जारी रहा। श्रद्धालुओं ने रामगंगा तट पर पहुंचकर नम आखों से गजानन को विदाई दी।
विज्ञापन

कालीबाड़ी स्थित घंटे वाली मठिया के पंडाल से गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली गई। रामगंगा के तट पर पहुंचकर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विवेक राना, सुनील कश्यप, किशन राजपूत, ऋषि ठाकुर, किशन राजपूत, सर्वेश कश्यप आदि शामिल रहे।
गांघीपुरम से भी शोभायात्रा निकालकर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। राधा माधव संकीर्तन मंडल के कैलाश शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने रामगंगा पहुंच कर जयकारों के साथ गजानन को विदा किया। इस दौरान अनुराग,, कृष्णा, माला, रीता, कार्तिकी, दीप्ति, सुनील, विपुल, नीलमा, डॉ. विभूति गौड़ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

---
भजनों के जरिये किया गणपति का गुणगान
फोटो
बरेली। बिहारीपुर दरगईया गली स्थित श्री शिव शक्ति दुर्गा जी धाम मंदिर में बुधवार सुबह पंडित मनमोहन शर्मा व निरंजन तिवारी ने गजानन का पूजन कराया। शाम को निष्काम संकीर्तन मंडल ने भजनों से वातावरण भक्तिमय कर दिया। रात में दीपदान महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसमें विकास मेहरोत्रा, अमित अरोड़ा, इन्द्रदेव त्रिवेदी, शिवा कक्कड़, कमल टंडन, मुनीश कुमार, लवलीन कपूर, प्रवीन सूरी, सौरभ मेहरोत्रा, संजय मेहरोत्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रियल फॉर कल्चरल एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी व गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जनकपुरी में द ग्रेट गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें गणपति को 155 किलो के लड्डू का भोग लगाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष रजनीश सक्सेना, सीएल शर्मा, डॉ. डीसी शर्मा, संजय डंग, राजेंद्र गुलाटी, श्याम भारती आदि मौजूद रहे। संवाद
उत्सव में आज
- बिहारीपुर दरगईया गली स्थित श्री शिव शक्ति दुर्गा जी धाम मंदिर से विसर्जन यात्रा का रामगंगा के लिए प्रस्थान सुबह 11:30 बजे।
- रियल फॉर कल्चरल एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जनकपुरी से भगवान गणपति की शोभायात्रा सुबह 10 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed