फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teams show their strength in the Stadium Premier League

Bareilly News: स्टेडियम प्रीमियर लीग में टीमों ने दिखाया दम

Sun, 24 May 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 24 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Teams show their strength in the Stadium Premier League
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही स्टेडियम प्रीमियर लीग में शनिवार को दो लीग मैच खेले गए। पहले मुकाबले में स्टेडियम स्मैशर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पूरी टीम 19.1 ओवरों में 89 रनों पर ढेर हो गई। टीम की ओर से आयुष ने सर्वाधिक 30 और आरुष गुर्जर ने 16 रन बनाए। स्टेडियम किंग्स के नीतीश मौर्य और सृष्टि गंगवार ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जवाब में स्टेडियम किंग्स की टीम 18.1 ओवरों में मात्र 79 रनों पर ढेर हो गई। स्टेडियम स्मैशर्स के कप्तान आरुष त्यागी ने चार विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टेडियम टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 116 रन बनाए। आरव सहानी ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली। नाइट राइडर्स की तरफ से आतिफ ने तीन विकेट झटके। जवाब में नाइट राइडर्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। टाइटंस के कप्तान कार्तिक ने पांच विकेट चटकाए। आरव साहनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान सुरेंद्र श्रोत्रिय, ओपी कोहली, करण प्रताप सिंह, अब्दुल जीशान, मनोज सागर, बंटी मौर्य, अंशु दिवाकर, मोहम्मद कमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed