{"_id":"66da5953e5a27bec8b0cb6a9","slug":"teachers-were-honoured-students-faces-lit-up-with-gifts-bareilly-news-c-4-bly1015-475049-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शिक्षकों का हुआ सम्मान, विद्यार्थियों के उपहार से चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शिक्षकों का हुआ सम्मान, विद्यार्थियों के उपहार से चेहरे खिले
विज्ञापन
-सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने भी उत्साह के साथ मनाया शिक्षक दिवस
बरेली। जिलेभर में बृहस्पतिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों, कॉलेजों व विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। वहीं छात्र-छात्राओं से उपहार पाकर शिक्षकों के चेहरे खिल गए। वहीं सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने भी सम्मान समारोह के माध्यम से शिक्षक दिवस को उत्साह के साथ मनाया।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस पर राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका विषय पर संगोष्ठी हुई। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि गुरु और शिष्य का रिश्ता अलौकिक है। शिष्य का विकास करना ही गुरु का उद्देश्य रहता है। ट्रिपल आईटी ग्वालियर के निदेशक प्रो. केवी आर्य ने शिक्षकों के व्यवहार व सीखने पर ध्यान देने का महत्व बताया। संचालन सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पांडे व धन्यवाद ज्ञापित प्रो. तूलिका सक्सेना ने किया। इस दौरान डीएसडब्ल्यू प्रो. पीबी सिंह, प्रो. एसके पांडे, कुलसचिव संजीव कुमार, प्रो. आलोक श्रीवास्तव, प्रो. एके सिंह, प्रो. जेएन मौर्य, डॉ. अमित कुमार सिंह उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त शिक्षक हुए सम्मानित
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से सौ फुटा रोड स्थित एक हॉल में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान आयोजित किया गया। इसमें कंपोजिट विद्यालय बिथरी चैनपुर के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शुभारंभ नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य ने किया। मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने 45 सेवानिवृत्त शिक्षकों को बैज लगाकर, शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि फरीदपुर विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल रहे। संचालन ब्लॉक मंत्री बिथरी चैनपुर राजीव शर्मा ने किया। इस दौरान एडी बेसिक अजीत कुमार, जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार, मांडलिक मंत्री केसी पटेल, जिला मंत्री बलबीर सिंह, देशबंधु गंगवार, डॉ. युनुस हुसैन, मनोज गंगवार का सहयोग रहा। संवाद