फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teachers retracted from allegations of extortion in single transfer

Bareilly News: एकल स्थानांतरण में वसूली के आरोपों से मुकरे शिक्षक

Mon, 08 Jul 2024 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Teachers retracted from allegations of extortion in single transfer
बरेली। बरेली कॉलेज में एकल स्थानांतरण के नाम पर रुपये मांगने के प्रकरण में सभी शिक्षक आरोपों से मुकर गए हैं। ऐसे में जांच समिति सोमवार को रिपोर्ट प्राचार्य को सौंप सकती है। आवेदकों को स्पष्टीकरण के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था।
विज्ञापन

जांच समिति संयोजक प्रो. खुर्शीद अली खान नेे बताया कि एकल ट्रांसफर के लिए आवेदन करने वाले सात शिक्षकों में से चार समिति के समक्ष प्रस्तुत हुए। शेष को पत्र भेजा गया, जिन्होंने लिखित रूप से वसूली के आरोपों से इन्कार किया है। पूछताछ में कहा कि उनसे कॉलेज में किसी ने रुपये नहीं मांगे। साथ ही आवेदन नियम अनुसार करने की बात कही। विगत दिनों मुख्य नियंता कार्यालय में चार आवेदकों से पूछताछ की गई थी। सभी को जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया। सभी ने शनिवार तक स्पष्टीकरण दे दिया। प्रो. खुर्शीद ने बताया कि कॉलेज में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। सोमवार को समिति सदस्य सोमवार के आने पर सभी के समक्ष रिपोर्ट दिखाई जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट प्राचार्य को सौंपी जाएगी। दरअसल, बरेली कॉलेज शिक्षक संघ ने कुछ लोगों की ओर से आवेदकों से रुपये मांगने के आरोप लगाए हैं। इसी क्रम में प्राचार्य ने जांच समिति गठित की थी, जिसने मामले की जांच की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed