फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teachers came under one banner, formed Joint Teachers Struggle Front

Bareilly News: एक बैनर तले आए शिक्षक, बनाया संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा

Wed, 10 Jul 2024 06:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Teachers came under one banner, formed Joint Teachers Struggle Front
बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने नेतृत्व में मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय के सभागार में शिक्षकों की बैठक आयोजित हुई। इसमें सभी शिक्षक संगठनों ने एक मंच पर आने की सहमति जताई।
विज्ञापन

12 शिक्षक संगठनों ने संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा का निर्माण किया, जिसमें प्रत्येक संगठन के शीर्ष नेतृत्व को जिला संयोजक का पद प्रदान किया गया। निर्णय लिया गया कि प्रदेश से जिस संगठन का जैसा कार्यक्रम होगा। उसमें सभी संगठन मिलकर प्रतिभाग करेंगे। इसमें पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेशीय महिला शिक्षक संघ बरेली, यूटा, टीएससीटी, अटेवा, बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन, टीईटी शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद् कर्मचारी एसेसिएशन, परिषदीय अनुदेशक एसोसिएशन, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ शामिल हुए। इस दौरान नरेश गंगवार, राजेंद्र गंगवार, प्रियंका शुक्ला, हेमंत कुमार, राज पलियाल, सत्येंद्र पाल सिंह, अनुज वीर गंगवार, भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed