फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teachers and employees to stage a sit-in on October 1, 3, and 5.

Bareilly News: एक, तीन व पांच अक्तूबर को धरना देंगे शिक्षक व कर्मचारी

Thu, 01 Oct 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 01 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Teachers and employees to stage a sit-in on October 1, 3, and 5.
बरेली। बरेली कॉलेज के शिक्षक संघ और कर्मचारी संघ ने पूर्वी और पश्चिमी गेट बंद करने के विरोध में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन का एलान किया है। यह धरना एक, तीन व पांच अक्तूबर को प्राचार्य कार्यालय के सामने दिया जाएगा।
विज्ञापन

अब तक कॉलेज प्रशासन चार बार पार्किंग को लेकर नियम बना चुका है। शिक्षकों-कर्मचारियों व कॉलेज प्रशासन के बीच अब तक सहमति नहीं बन सकी है। शिक्षक संघ के सचिव प्रो. वीपी सिंह ने बताया कि एक छात्र संगठन की मांग पर शिक्षकों व कर्मचारियों से बिना वार्ता के गेट बंद किए। इससे शिक्षकों और कर्मचारियों के वाहन परिसर की पार्किंग में नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले 18 दिनों से शिक्षक संघ और कर्मचारी संघ सामूहिक विरोध दर्ज करा रहे हैं। कॉलेज प्रशासन के साथ कई दौर की वार्ता भी की है। हमारी मांगों पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान सभी शिक्षक अपना अध्यापन कार्य और कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। वे समय निकालकर धरने में शामिल होंगे। पांच अक्तूबर को एक सामूहिक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पूर्ण असहयोग और भूख हड़ताल जैसे कदम उठाने पर निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed