{"_id":"5fb6b4d18ebc3e9ba1389ccd","slug":"teacher-s-murder-police-will-present-history-sheeter-sher-singh-in-cjm-court-today-bareilly-news-bly427288925","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक हत्याकांडः हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह को आज सीजेएम कोर्ट में पेश करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक हत्याकांडः हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह को आज सीजेएम कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
विज्ञापन
शिक्षक पति की हत्यारोपी पत्नी विनीता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
इज्जतनगर पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ
विज्ञापन
बरेली। शिक्षक अवधेश हत्याकांड में सुपारी किलर हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह को फिरोजाबाद पुलिस शुक्रवार को बरेली सीजेएम कोर्ट लेकर आएगी। वहीं, पत्नी विनीता समेत पांच आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। इज्जतनगर पुलिस की टीम फिरोजाबाद और आगरा में दबिश दे रही है मगर किसी का सुराग नहीं लग सका है।
सहोड़ा इंटर कॉलेज के हिंदी प्रवक्ता अवधेश कुमार की हत्या उनके कर्मचारी नगर स्थित घर में 12 अक्तूबर की रात कर दी गई थी। हत्याकांड में अवधेश की पत्नी विनीता, उसके प्रेमी अमित सिसौदिया और सुपारी किलर हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह उर्फ चीकू समेत आठ लोग शामिल थे। हत्या के बाद विनीता अपने पति का शव कार से लेकर फिरोजाबाद गई। वहीं शव को जलाकर अधजली हालत में दबा दिया गया था। अवधेश की मां ने शक के आधार पर विनीता के खिलाफ रिपोर्ट कराई तो शव बरामद हो सका। मगर इस दौरान शेर सिंह को फिरोजाबाद पुलिस ने चोरी के एक अन्य मामले में जेल भेज दिया था। विनीता और पप्पू जाटव नाम के आरोपी इस वक्त जेल में हैं।
इज्जतनगर पुलिस ने पिछले दिनों सीजेएम बरेली कोर्ट में शेर सिंह उर्फ चीकू के रिमांड के लिए अर्जी दी थी। इस पर सुनवाई के लिए 20 नवंबर की तारीख लगाई गई थी। एसएसपी बरेली रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि शुक्रवार को फिरोजाबाद पुलिस चीकू को लेकर बरेली कोर्ट में आएगी। यहां से इज्जतनगर पुलिस उसे रिमांड पर लेकर साक्ष्य जुटाएगी और अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी। उन्होंने बताया कि इज्जतनगर पुलिस की एक टीम फिरोजाबाद और आगरा क्षेत्र में दबिशें दे रही है। चूंकि आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, इसलिए उन्हें तलाशने में दिक्कत आ रही है।