फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   teacher physical abused girl student for seven years on the pretext of marriage in Bareilly

शिक्षक की करतूत: शादी का झांसा देकर सात साल तक किया छात्रा का यौन शोषण, दो बार कराया गर्भपात

Sun, 07 May 2023 02:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 May 2023 02:30 PM IST
सार

बरेली में एक छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया है कि एक शिक्षक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर गर्भपात कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
teacher physical abused girl student for seven years on the pretext of marriage in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के थाना शाही क्षेत्र के एक गांव की युवती ने शिक्षक पर शादी का झांसा देकर सात साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपी शिक्षक सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


युवती ने बताया कि 2016 में वह कक्षा 10 की छात्रा थी। उस समय उसकी उम्र 16 वर्ष थी। पिता ने उसे एक प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक अखिलेश निवासी आनंदपुर के पास कोचिंग पढ़ने भेजा था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए। 

विज्ञापन

दो बार कराया गर्भपात 

वर्ष 2017 में जब वह गर्भवती हुई तो दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। एक और बार उसने गर्भपात कराया। हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि जब उससे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने कमरे में रखा बंद 

पुलिस को तहरीर देने पर आरोपी शादी की बात कहकर उसे गांव ले गया। दो महीने तक उसे कमरे में बंद कर रखा गया। आरोपी ने 20 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। किसी तरह से वह वहां से फरार हो गई। शाही थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

बेटी के लिए मां का ड्रामा: रिटायर्ड मैनेजर की पत्नी ने रची झूठी लूट की कहानी, सवालों से घबराई वृद्ध ने हकीकत..

इसके बाद पीड़िता सीओ मीरगंज से मिली। सीओ के आदेश पर आरोपी अखिलेश, उसके भाई धमेंद्र, भाभी राजकुमारी के साथ रिश्तेदार कृपाल सिंह और राजेंद्र के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष शाही बलबीर सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed