{"_id":"5fc15cdd8ebc3eefb908b75d","slug":"teacher-murder-attachment-notice-issued-for-all-the-five-accused-cdr-also-reconstructed-bareilly-news-bly428292193","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक हत्याकांडः पांचों आरोपियों के कुर्की नोटिस जारी. सीडीआर भी खंगाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक हत्याकांडः पांचों आरोपियों के कुर्की नोटिस जारी. सीडीआर भी खंगाली
विज्ञापन
हत्यारोपी पत्नी विनीता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को गच्चा दे रहे अवधेश के हत्यारोपी
विज्ञापन
बरेली। शिक्षक अवधेश की हत्या के मामले में पांचों आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी की गई है। इसके लिए पुलिस ने कोर्ट से नोटिस जारी कराए हैं। वहीं कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) भी दोबारा से खंगाली जा रही है।
सहोड़ा (शीशगढ़) के कुंवर ढाकन सिंह इंटर कॉलेज के हिंदी प्रवक्ता अवधेश कुमार की हत्या उनके कर्मचारी नगर स्थित घर में 12 अक्तूबर की रात कर दी गई थी। हत्याकांड में अवधेश की पत्नी विनीता, उसके प्रेमी अमित सिसौदिया और भाड़े के हत्यारे शेर सिंह उर्फ चीकू समेत आठ लोग शामिल थे। इनमें से शेर सिंह, विनीता और पप्पू जाटव जेल में बंद हैं, बाकी हाथ नहीं आ सके हैं। शेर सिंह उर्फ चीकू को पिछले दिनों बरेली कोर्ट में पेश किया गया था, अब तीन दिसंबर को उसे फिर से लाया जाएगा।
इज्जतनगर इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि पांचों आरोपियों को धारा 82 की कार्रवाई के लिए कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। महीने भर बाद 83 की कार्रवाई के साथ इनकी संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी। विनीता के परिवार, प्रेमी समेत पांच आरोपी अभी हाथ नहीं आ सके हैं। उनकी कोई लोकेशन नहीं मिल रही है। वहीं सीओ तृतीय श्वेता यादव ने बताया कि आरोपियों की नए सिरे से कॉलडिटेल निकाली जा रही है।