फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly teacher Deepmala got invitation for special event of Mann Ki Baat

Mann Ki Baat: बरेली की शिक्षिका दीपमाला को मिला 'मन की बात' के विशेष समारोह का आमंत्रण

Tue, 25 Apr 2023 05:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 25 Apr 2023 05:33 PM IST
सार

बरेली से विशेष बच्चों को शिक्षा से जोड़ने वाली शिक्षिका दीपमाला पांडे का उल्लेख प्रधानमंत्री ने एक एपिसोड में किया था। इसलिए उन्हें समारोह में आमंत्रित किया गया।

विज्ञापन
Bareilly teacher Deepmala got invitation for special event of Mann Ki Baat
दीपमाला पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेष बच्चों को शिक्षित करने के लिए वर्षों से अभियान चला रहीं बरेली की दीपमाला पांडे को मन की बात के 100वें एपिसोड पर होने वाले विशेष समारोह में आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम 26 से 29 अप्रैल तक नई दिल्ली और 30 अप्रैल को लखनऊ में किया जाएगा।
विज्ञापन


आकाशवाणी पर हर महीने होने वाले विशेष कार्यक्रम मन की बात के 100वें एपिसोड की 30 अप्रैल को स्क्रीनिंग होने जा रही है। इसके उपलक्ष्य में प्रसार भारती की ओर से 26 से 30 अप्रैल तक एक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में सभी प्रकरण में प्रधानमंत्री मोदी की ओर से उल्लेख की गए विशेष लोगों को आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन

एक एपिसोड में प्रधानमंत्री ने किया था दीपमाला का उल्लेख 

बरेली से विशेष बच्चों को शिक्षा से जोड़ने वाली शिक्षिका दीपमाला पांडे का उल्लेख प्रधानमंत्री ने एक एपिसोड में किया था। इसलिए उन्हें समारोह में आमंत्रित किया गया। दीपमाला पांडे ने 2018 में शहर के कुछ शिक्षकों के साथ मिलकर व्हाट्सएप पर इंक्लूसिव एजुकेशन के नाम से एक पीपल लर्निंग कम्युनिटी बनाई थी और विशेष बच्चों को दाखिला देने के लिए एक अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा अभियान के तहत जैसे ही प्राइमरी स्कूलों में ऑनलाइन प्रवेश लेने के निर्देश जारी किए गए वैसे ही उन्होंने वन कॉल वन टीचर नाम से एक अभियान शुरू किया। इसमें हर शिक्षक को एक अन्य शिक्षक को कॉल कर आसपास के विशेष बच्चों को विद्यालयों में एडमिशन के लिए प्रेरित करना था। इस अभियान के चलते अभी तक 800 विशेष बच्चों का एडमिशन हो चुका है।

कैसे आया ख्याल

शिक्षिका दीपमाला पांडे बताती हैं कि 2018 में उनके विद्यालय में सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित एक बच्चे ने दाखिला लिया। सामान्य बच्चों के साथ उसको पढ़ाना-लिखाना बेहद मुश्किल था। बच्चे की विशेष जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दीपमाला ने उन्हें इशारों की भाषा में समझाना शुरू किया। धीरे-धीरे वह बाकी बच्चों के साथ विद्यालय की सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने लगा। यहीं से विशेष बच्चों के लिए इस अभियान की शुरूआत हुई।

सभा का आयोजन बुधवार को 

नई दिल्ली में बुधवार को मन की बात पर सभा का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इसमें सभी प्रकरण में उल्लेख किए गए मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। 27 अप्रैल को सभी अतिथियों के साथ कर्तव्य पथ, राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया जाएगा। 28 अप्रैल को लाल किला, महात्मा गांधी संग्रहालय और राज घाट के भ्रमण के साथ योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। 30 अप्रैल को लखनऊ में राज भवन पर मन की बात के 100वें एपिसोड की स्क्रीनिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed