फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tax

बड़े बकायेदारों पर कसेगा शिकंजा

Sun, 12 Jul 2015 12:28 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 12 Jul 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
बरेली। गृह, जल और सीवर टैक्स वसूली बढ़ाने के लिए बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। दोनों सहायक नगर आयुक्तों को चारो जोन के बड़े बकायेदारों की सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त ने चारो जोन में प्रतिदिन एक करोड़ की टैक्स वसूली का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन

शासन से इस बार टैक्स वसूली के लक्ष्य में बढ़ोत्तरी कर दी है। पिछले साल कर वसूली का लक्ष्य 49 करोड़ था। इसके सापेक्ष वित्तीय वर्ष के आखिरी माह तक मात्र 14 करोड़ की टैक्स वसूली हो पायी। वर्तमान में प्रतिदिन छह से आठ लाख की टैक्स वसूली ही हो रही है। वसूली बढ़ाने के लिए 31 जुलाई तक का समय करदाताओं को दिया गया है, इतना ही नहीं कर में 10 प्रतिशत छूट भी दी जाएगी। इसके बावजूद अपेक्षा के अनुसार वसूली नहीं बढ़ रही। अफसर और कर्मचारी बड़े बकायेदारों पर हाथ नहीं डाल रहे हैं। नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव ने सहायक नगर आयुक्त विकास सेन और निशा मिश्रा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर को प्रतिदिन एक करोड़ की टैक्स वसूली लक्ष्य पूरा करने के लिए वसूली बढ़ाने की हिदायत दी है। इसके लिए चारो जोन के बड़े बकायेदारों की सूची तीन दिन में प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed