{"_id":"60d4dd6a8ebc3e09cb1a1f2f","slug":"tappebaazi-two-gold-rings-removed-from-retired-bank-officer-hard-bareilly-news-bly4508538182","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजी : रिटायर्ड बैंक अफसर से उतरवाई सोने की दो अंगूठी, कड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाजी : रिटायर्ड बैंक अफसर से उतरवाई सोने की दो अंगूठी, कड़ा
विज्ञापन
टप्पेबाजी के शिकार ऋषभ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर तीन युवकों ने गांधी नगर में की वारदात
विज्ञापन
बरेली। गांधी नगर में तीन युवक बैंक से लौट रहे रिटायर्ड बैंक अधिकारी ऋषभ कुमार दीक्षित से दो अंगूठी और कड़ा उतरवाकर फरार हो गए। ऋषभ के मुताबिक युवकों ने उन्हें सम्मोहित कर लिया था, जिस कारण वह विरोध भी नहीं कर पाए। घर आकर उन्होंने मुख्यमंत्री को ट्वीट किया तो पुलिस पहुंची। थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांधी नगर के ही ऋषभ ने बताया कि बुधवार ढाई बजे वह बैंक से लौट रहे थे। विधायक डॉ. अरुण वाली रोड पर घुसते ही बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोका। खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर उनसे ड्राइविंग लाइसेंस मांगा। इसके बाद अपराध ज्यादा होने के बावजूद सोने की चीजें पहनकर बाहर निकलने का कारण पूछने लगे। ऋषभ हेलमेट उतारकर उनके सवालों का जवाब देने लगे। इसी बीच एक युवक ने उन्हें एक कागज देते हुए अपना कड़ा और दोनों अंगूठी निकालकर उसमें रखने को कहा। अंगूठी और कड़ा कागज में लपेटकर डिग्गी में रखवा दी और चले गए।
ऋषभ के मुताबिक युवकों के जाने के उन्होंने तुरंत डिग्गी से कागज निकालकर देखा तो उसमें लोहे का कड़ा और दो गिट्टी निकलीं। ऋषभ का कहना है कि युवकों ने उन्हें सम्मोहित कर दिया था, इसी वजह से उन्होंने जो कहा, वह करते रहे। घर पहुंचकर परिवार को पूरा वाकया बताकर मुख्यमंत्री का ट्वीट किया। थोड़ी देर बाद ही एसपी सिटी रवींद्र कुमार और इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा उनके घर पहुंच गए। शितांशु शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तीनों युवकों के चेहरे दिखे हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले व्यापारी नेता प्रवीण गोयल की मां के जेवर भी इसी तरह टप्पेबाजों ने उतरवा लिए थे लेकिन उस घटना का खुलासा नहीं हो सका।