{"_id":"59d7ea7b4f1c1baf678b4707","slug":"tandoor-made-waterproof-pandal-ripe-for-three-hours-in-summer","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंदूर बना वाटरप्रूफ पंडाल, गर्मी में तीन घंटे तक पके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंदूर बना वाटरप्रूफ पंडाल, गर्मी में तीन घंटे तक पके लोग
बरेली
Updated Sat, 07 Oct 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीक्षांत समारोह के लिए भव्य पंडाल तो बनाया गया लेकिन इसमें जो भी बैठा, वह गर्मी से पक गया। गर्मी से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम न किए जाने के कारण विद्यार्थियों और अतिथियों से खचाखच भरा यह वाटरप्रूफ पंडाल लोगों को पूरे तीन घंटे के समारोह के दौरान तंदूर बना रहा। यहां कुछ फर्राटा पंखे जरूर लगाए गए थे जो पंडाल भरने के बाद बेअसर हो गए। उन लोगों को जरूर थोड़ी राहत मिल रही थी जो उनके सामने बैठे हुए थे। पंडाल में मौजूद कार्य परिषद और विद्या परिषद के सदस्य सबसे ज्यादा परेशान दिखाई दिए। गर्मी से तपते पंडाल में बंद गले के काले कोट ने उनकी मुसीबत और ज्यादा बढ़ा दी थी। हालत यह हो गई कि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के भाषण की जो कॉपी लोगों को पढ़ने को दी गई थी, उन्हें उसे पंखा बनाकर झलने का काम लेना पड़ा। पसीने से तरबतर लोग पानी मांगते रहे। लोगों का हाल देखकर राज्यपाल ने भी एक अपने भाषण में गर्मी का जिक्र किया।
विज्ञापन