फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tanda Changa outpost in-charge accused of extortion and harassment

Bareilly News: टांडा छंगा चौकी प्रभारी पर वसूली और उत्पीड़न का आरोप

Sat, 31 Oct 2026 03:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 31 Oct 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
Tanda Changa outpost in-charge accused of extortion and harassment
मीरगंज। शीशगढ़ थाना क्षेत्र की टांडा छंगा पुलिस चौकी के प्रभारी पर ग्रामीणों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तीन ग्राम प्रशासकों समेत 22-24 ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर सीएम को पत्र भेजा है। उन्होंने चौकी प्रभारी के तबादले की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मनुआ पट्टी के प्रशासक हरजीत सिंह, लहसोई के प्रशासक गजनफर और करीमगंज की प्रशासक नाजरा समेत 22-24 ग्रामीणों ने सीएम को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया है कि आठ माह पहले चौकी प्रभारी देवेंद्र राठी के आने के बाद ग्रामीणों और फरियादियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। वह वर्दी का रौब दिखाकर गरीबों से उगाही करते हैं। घरों में घुसकर गाली-गलौज करते हैं और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, चौकी प्रभारी ने कई लोगों को खुलेआम जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायत लेकर चौकी पहुंचने वाले फरियादियों से अभद्रता की जाती है। रुपये की मांग पूरी न करने पर कार्रवाई की धौंस दिखाई जाती है। चौकी प्रभारी की इस कार्यशैली से गांवों के लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई और चौकी प्रभारी के तबादले की मांग की है। चौकी प्रभारी देवेंद्र राठी ने बताया कि फर्जी शिकायत की गई है। जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
उच्चाधिकारियों के आदेश या ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सत्य पाए गए तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी पुलिसकर्मी को जनता से अभद्रता करने या उनको बेवजह परेशान करने का अधिकार नहीं है। - अरुण कुमार सिंह, सीओ बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed