Bareilly News: टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन अब सप्ताह में पांच दिन ही चलेगी, समय में भी बदलाव
नई समयसारिणी के अनुसार टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन टनकपुर से सुबह 4:45 बजे चलेगी। सुबह 11.30 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। बुधवार और रविवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा।
विस्तार
अब 05062/05061 टनकपुर-मथुरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन सप्ताह में पांच दिन ही करेगा। रेलवे ने पहले इसके फेरे बढ़ाते हुए 30 जनवरी 2024 तक नियमित संचालन का निर्णय किया था, लेकिन अब बुधवार और रविवार को इसका संचालन नहीं होगा। समयसारिणी में भी बदलाव किया गया है।
नई समयसारिणी के अनुसार 05062 टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन टनकपुर से सुबह 4:45 बजे चलेगी। खटीमा से 5:10 बजे, पीलीभीत से 5:42 बजे, भोजीपुरा से 6:17 बजे, इज्जतनगर से 6:32 बजे, बरेली सिटी से 6:52 बजे, बरेली जंक्शन से 7:02 बजे, बदायूं से 7:40 बजे, उझानी से 7:53 बजे, सोरों से 8:20 बजे, कासगंज से नौ बजे, सिकंद्राराऊ से 9:22 बजे, हाथरस सिटी से 10:15 बजे, मथुरा कैंट से 11.08 बजे छूटकर सुबह 11.30 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी में 05061 मथुरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन मथुरा जंक्शन से शाम 4:45 बजे रवाना होगी। मथुरा कैंट से 4:55 बजे, हाथरस सिटी से 5:28 बजे, सिकंद्राराऊ से 6:05 बजे, कासगंज से 6:.30 बजे, सोरों से 6:55 बजे, उझानी से 7:22 बजे, बदायूं से 7:35 बजे, बरेली जंक्शन से 8:11 बजे, बरेली सिटी से 8:30 बजे, इज्जतनगर से 8:45 बजे, भोजीपुरा से 9:03 बजे, पीलीभीत से 9:47 बजे, खटीमा से 10:30 बजे छूटकर रात 11:10 बजे टनकपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में अब एसएलआर/एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के छह और द्वितीय श्रेणी के चार कुर्सीयान समेत कुल 12 कोच लगाए जाएंगे।