फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tanakpur Jan Shatabdi cancelled, route of eight trains changed

Bareilly News: टनकपुर जनशताब्दी निरस्त, आठ गाड़ियों का मार्ग बदला

Sat, 06 Sep 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Tanakpur Jan Shatabdi cancelled, route of eight trains changed
बरेली। यमुना में बाढ़ के कारण पुरानी दिल्ली यमुना ब्रिज (संख्या 249) पर पानी का दबाव काफी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में दिल्ली जाने-आने वाली ट्रेनों पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है। रेलवे ने सुरक्षा और संरक्षा के मद्देनजर 12036-35 दिल्ली-टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस, 12038-37 जनशताब्दी एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया है। इसके अलावा बरेली होकर गुजरने वाली आठ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि यह गाड़ियां शनिवार को भी निरस्त रहेंगी। इसके अलावा शनिवार को 15910 अवध असम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दिल्ली, किशनगंज, नई दिल्ली, साहिबाबाद के रास्ते चलाई जाएगी। 12204 अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अंबाला कैंट, सहारनपुर, मेरठ सिटी, हापुड़ के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

14312 भुज-बरेली एक्सप्रेस और 19601 न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस का संचालन दिल्ली सराय रोहिल्ला, नई दिल्ली, साहिबाबाद के रास्ते किया जाएगा। इसके अलावा 14305 दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस दिल्ली के स्थान पर शाहदरा से चलाई जाएगी। 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस, 15092 टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस, 12225 आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद, नई दिल्ली, दिल्ली के रास्ते चलाई जाएगी। जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है उनके टिकट बुक करा चुके यात्रियों के लिए रेलवे ने रिफंड शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें निरस्त
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के कुछ रेलखंडों में इंटरलॉकिंग के कार्य के कारण बरेली होते हुए जम्मू जाने-आने वाली तीन ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त कर दिया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि गोरखपुर से 22 सितंबर को चलने वाली 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस, जम्मूतवी से 23 सितंबर को चलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस और जम्मूतवी से छह व 27 सितंबर को चलने वाली 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर अमरनाथ एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed