फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tambola played in Teej festival, competitions also took place

तीज महोत्सव में खेला गया तंबोला,प्रतियोगिताएं भी हुई

Fri, 13 Aug 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Tambola played in Teej festival, competitions also took place
तीज मनातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कई महिला संगठनों ने आयोजित किए तीज महोत्सव
विज्ञापन

प्रियंका गुप्ता चुनी गईं तीज क्वीन, संध्या को मिला बेस्ट ड्रेस और पूर्णिमा को बेस्ट मेहंदी का पुरस्कार

बरेली। कई महिला संगठनों ने बृहस्पतिवार को तीज महोत्सव का आयोजन किया। इनमें महिलाओं ने तंबोला खेला। बेस्ट मेहंदी और बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिताएं भी हुईं। एक संगठन ने रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी भी मनाई।
शशि वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में संस्था की अध्यक्ष राशि पाराशरी ने तीज महोत्सव का आयोजन एक कैफे में किया गया। मुख्य अतिथि डीपीओ नीता अहिरवार रहीं। इस अवसर पर बेस्ट मेहंदी, बेस्ट ड्रेस आदि प्रतियोगिताएं हुईं। महिलाओं ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में सुनीता मिश्रा, अभिनेत्री दिव्या गोस्वामी, वाणी पाराशरी, राशि पाराशरी तथा सुमन वर्मा शामिल रहीं। बेस्ट ड्रेस का पुरस्कार संध्या और बेस्ट मेहंदी का पुरस्कार पूर्णिमा को दिया दिया। तीज क्वीन फर्स्ट रनरअप के लिए रोशनी, सेकंड रनरअप के लिए कंचन और तीज क्वीन के रूप में प्रियंका गुप्ता चुनी गईं। सुनीता मिश्रा और विधायक पप्पू भरतौल ने सभी को तीज की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अनिता शर्मा, अंजलि शर्मा, संगीता सक्सेना, ऋतु अग्रवाल, निधि शर्मा, प्रीति गुप्ता, तजिंदर कौर आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

महानगर कॉलोनी में मीनाक्षी गंगवार, रेखा गंगवार, प्रीति श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, लक्ष्मी शर्मा, आभा पांडेय आदि ने तीज महोत्सव मनाया। इसमें भी कई प्रतियोगिताएं हुईं। रोटरी क्लब सेंट्रल ने तीज महोत्सव, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराधा कृष्ण की स्तुति से की गई। अध्यक्ष रेनू आनंद ने नए सदस्यों का परिचय कराते हुए उन्हें एक-एक पौधा भेंट किया। तीज क्वीन की थीम पर तंबोला भी खेला गया। कार्यक्रम में संगीता कटरू, अनीता, राखी, सोनी, मोनिका, अंशु, वंदना, बिट्टू, निर्मल, नीतू, ज्योति, रुही, रमनजीत, निमिष आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुस्तकालय दिवस पर हुआ कई पुस्तकों का विमोचन

बरेली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिहारीपुर खत्रियान में पुस्तकालय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कई पुस्तकों का विमोचन किया गया। अभिभावकों को पुस्तकालय के महत्व के बारे में बताया गया। इंद्रदेव त्रिवेदी ने कहा कि पुस्तकों में पूरा संसार निहित होता है। पुस्तकों में संसार की हर चीज का विवरण मिलता है। वर्तमान में इंटरनेट का युग है लेकिन आज भी किताबों का महत्व बना हुआ है। पुस्तकें हमेशा प्रासंगिक रहेंगी। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य सफिया बानो, मुकेश शर्मा, विशाल शर्मा, शिक्षामित्र समरीन, अर्जुन पाल सिंह, रवीना रस्तोगी, कुसुम आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed