{"_id":"69558fd18611b5b0a401d59a","slug":"tac-investigation-issue-raised-in-board-meeting-altercation-between-councilor-and-chairman-bareilly-news-c-400-1-ala1001-3108-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बोर्ड की बैठक में टीएसी जांच का मुद्दा उठा, सभासद और चेयरमैन में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बोर्ड की बैठक में टीएसी जांच का मुद्दा उठा, सभासद और चेयरमैन में नोकझोंक
विज्ञापन
आंवला। नगर पालिका सभागार में बुधवार को चेयरमैन आबिद अली की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की बैठक में कस्बे में ई-रिक्शा जाम, चुनिंदा जगहों पर जलने वाले अलाव, बोर्ड के अब तक के कार्यकाल में आय-व्यय को सार्वजनिक करने व अन्य मुद्दे उठाए गए। इस दौरान पालिका अध्यक्ष व भाजपा सभासद सचिन गुप्ता में तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि सभासदों ने बीच में आकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया।
बैठक में सभी 25 वार्डों के सभासदों व सभासदपतियों ने एक-एक करके अपने वार्डों से संबंधित शिकायतें, सुझाव व समस्याएं रखीं। तीखी नोकझोंक के बीच जरूरतमंदाें को बांटने के लिए कंबल खरीदने व प्रकाश व्यवस्था के लिए एलईडी व हाईमास्ट लाइटें खरीदने पर आम सहमति बन गई। हालांकि अलाव जलाने वाले स्थानों को बढ़ाने की मांग पर सभासद व चेयरमैन में तीखी नोकझोंक हो गई। चेयरमैन ने इस मामले में टीएसी जांच का हवाला देकर खारिज कर दिया।
सभासद रानी देवी, सूरजपाल मौर्य, लियाकत हुसैन, मोहम्मद अहमद ने कहा कि उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, सभासद राधेश्याम, रामबहादुर प्रजापति आदि ने चेयरमैन से सभी वार्डों में सामान रूप से आपसी सामंजस्य बनाकर विकास कार्य कराने की मांग की। इसके अलावा सभी वार्डों में एक साथ मरम्मत कार्य करने की भी बात सभासदों ने बैठक में रखी। सभासद सपना अग्रवाल ने पुलिस प्रशासन, व्यापारियों आदि के साथ बैठक कर कस्बे में ई-रिक्शा जाम की समस्या को सुलझाने व युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय संचालित करने का प्रस्ताव रखा। सभासद जलीस राजा ने कहा कि पूरे नगर में होने वाले विकास कार्यों व उन पर खर्च हुई धनराशि किस मद में कितना खर्च हुए। इसका पूरा ब्योरा सभी सभासदों के सामने प्रत्येक बोर्ड की बैठक में रखा जाए।
विज्ञापन
बैठक की समापन पर चेयरमैन आबिद अली ने कहा कि उनका प्रयास है कि आगामी साल में पूरे नगर में कहीं भी कोई भी सड़क कच्ची नहीं रहेगी। सभी को पक्का कराया जाएगा
राष्ट्रगान किए जाने की बात को टाला
पशुधन मंत्री की तरफ से भेजे गए प्रतिनिधि प्रमोद अनुरागी ने बोर्ड की बैठक की शुरुआत या समापन पर राष्ट्रगान किए जाने की बात कही तो चेयरमैन ने इसे अगली बैठक तक टाल दिया। इस पर सभासद मधुसूदन ने कड़ा ऐतराज जताया।
-- -- --
दो धड़ों में नजर आए भाजपा सभासद
आंवला। पालिका बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत करने वाले भाजपा सभासद व अन्य भाजपा सभासद अलग अलग खेमों में नजर आए। जहां कुछ सभासदों ने उनके वार्डों में विकास कार्य न होने का आरोप लगाया तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के चार सभासदों ने अपने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों पर संतुष्टि जताई।