{"_id":"67b48558a071e514c40d1fdd","slug":"t-20-cricket-tournament-ik-collection-bareilly-and-haldwani-cricketers-won-matches-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, पहले दिन आईके कलेक्शन बरेली और हल्द्वानी की टीमों ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, पहले दिन आईके कलेक्शन बरेली और हल्द्वानी की टीमों ने जीते मैच
Tue, 18 Feb 2025 06:34 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 Feb 2025 06:34 PM IST
सार
श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में आईके कलेक्शन बरेली की टीम ने जस क्रिकेट एकेडमी मेरठ को मात दी। दूसरे मैच में हल्द्वानी की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन
श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के एसआरएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान पर मंगलवार को श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें सीजन का आगाज हुआ। उद्घाटन मैच में आईके कलेक्शन बरेली की टीम ने जस क्रिकेट एकेडमी मेरठ को मात दी।
विज्ञापन
आईके कलेक्शन बरेली के कप्तान मोहम्मद जीशान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जस क्रिकेट एकेडमी मेरठ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 131 रन बनाए। आदर्श ने 33, निकुंज ने 35 रनों का योगदान दिया। आईके कलेक्शन की ओर से दीपक आर्य और शुभ अग्रवाल ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईके कलेक्शन ने 13.4 ओवरों में 132 रन बनाकर छह विकेट से मैच को अपने नाम किया। शिव कुमार राठी ने 28 गेंदों पर 47 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
दूसरा मैच में ओएसिस क्रिकेट एकेडमी के कप्तान सन्नी वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना सकी। हल्द्वानी क्रिकेटर्स के लिए सूरज सतपाल ने तीन, पृथ्वी गैरा ने दो, दीक्षु और देवेंद्र ने एक-एक विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हल्द्वानी क्रिकेटर्स ने महज 8.4 ओवरों में 111 रन बनाकर आठ विकेट से जीत हासिल की। इसमें देवेंद्र ने 31 रन बनाए। हल्द्वानी क्रिकेटर्स के सूरज सतपाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
बुधवार को इन टीमों के बीच होंगे मुकाबले
बुधवार को पहला मैच सुबह नौ बजे से जस क्रिकेट एकेडमी मेरठ और जीएजे ग्रीन्स बरेली के मध्य होगा। वहीं दिन का दूसरा मुकाबला दोपहर 12.30 बजे से हल्द्वानी क्रिकेटर्स और हरदोई स्ट्राइकर्स के बीच में खेला जाएगा।