फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swine flu patient dies; four new cases detected.

Bareilly News: स्वाइन फ्लू पीड़िता की मौत, चार नए संक्रमित मिले

Wed, 09 Sep 2026 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 09 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Swine flu patient dies; four new cases detected.
बरेली। जिले में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को आई निजी लैब की जांच में महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में चार नए मरीज भी स्वाइन फ्लू से ग्रसित मिले है।
विज्ञापन


इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी) से जारी रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को संक्रमित मिले मरीजों में बिलसंडा माई किरातपुर भमोरा निवासी 11 वर्षीय बच्चा, पुराना शहर निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग, एजाज नगर गौटिया निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति और भदपुरा निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। सभी की निजी लैब में कराई गई जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पॉन्स टीम संक्रमितों की निगरानी और उनके संपर्क में आए लोगों को जरूरी दवा देने घर पहुंचेगी। बता दें कि इससे पहले नौ लोग संक्रमित मिल चुके हैं। जिले में अब तक 14 लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन


इनसेट
कैंसर से ग्रसित थी महिला, पहले ही हो गई थी मौत
आईडीएसपी से जारी रिपोर्ट के अनुसार, शेरगढ़ निवासी 76 वर्षीय महिला बीते 3 सितंबर को शहर के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई थी। महिला कैंसर रोग से ग्रसित थी। लक्षण होने पर चार सितंबर को महिला का एच-1एन-1 सैंपल जांच के लिए निजी लैब भेजा गया था, लेकिन चार सितंबर को देर रात को ही महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि महिला की एच-1एन-1 संक्रमित होने की रिपोर्ट मंगलवार को आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
आज टीम शुरू करेगी सर्विलांस, परिजनों की होगी जांच
स्वाइन फ्लू संक्रमित महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट हो गई है। बुधवार को शेरगढ़ में मृतक मरीज के घर जाकर मरीज के संपर्क में आए लोगों की जांच कर उन्हें दवाएं देगी।


वर्जन
निजी मेडिकल कॉलेज में महिला का इलाज चल रहा था। वह गंभीर कैंसर रोग से ग्रसित थी। गाइडलाइन के अनुपालन में मरीज की एच-1एन-1 की जांच हुई थी। हालांकि बुधवार को टीम मृतक महिला व अन्य संक्रमितों के घर जाकर सर्विलांस करेगी। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed