फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swami Chinmayanand case SP leaders to meet victim girl in Shahjahanpur jail

चिन्मयानंद मामला: छात्रा से मिलने पहुंचे सपा प्रतिनिधि मंडल, जेल प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

Fri, 27 Sep 2019 12:00 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Prachi Priyam Updated Fri, 27 Sep 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
Swami Chinmayanand case SP leaders to meet victim girl in Shahjahanpur jail
शाहजहांपुर जेल पहुंचे सपा नेता - फोटो : अमर उजाला

स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाली छात्रा से मिलने के लिए मिलने के लिए शुक्रवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की महिला सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल जेल पहुंचा, लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें यह कहते हुए गेट पर रोक दिया की ऊपर से छात्रा से किसी को भी मिलने की इजाजत नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


जेल प्रशासन ने कहा कि अधिकारियों का आदेश मिलने के बाद ही मुलाकात हो सकती है। इसपर सपा प्रतिनिधिमंडल ने एक महिला को अंदर भेजने की बात कही, जिसके लिए प्रशासन में मना कर दिया। इसके बाद समाजवादी पार्टी की महिला प्रतिनिधि सदस्य और सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान, पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय सहित तमाम नेता गेट के सामने धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। सपाइयों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल भी बुला लिया गया है।
विज्ञापन


छात्रा से मिलने पर रोक लगा दिए जाने के बाद छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा ने कहा कि योगी सरकार में महिलाएं न्याय की बात नहीं कह सकतीं हैं, न्याय की बात कहने का मतलब या तो उस महिला को मौत के दरवाजे पर पहुंचा दिया जाएगा या फिर जेल। इसके बाद सभी सपा नेता धरने से उठ कर छात्रा के परिजनों से मिलने उनके घर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले गुरुवार को कम्युनिस्ट नेता व पूर्व सांसद वृंदा करात और सुभाषिनी अली ने जेल में बंद छात्रा से मुलाकात की थी। मालूम हो कि फिरौती के आरोपों से घिरी एलएलएम की छात्रा ने एसआईटी के सामने स्वीकार कर लिया था कि जिस गाड़ी में पांच करोड़ की फिरौती वाला मैसेज भेजे जाने को लेकर चर्चा का वीडियो सामने आया है, उसमें वह मौजूद थी। छात्रा के यह स्वीकार करने के बाद एसआईटी ने उसे बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed