फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   swami chinmayanand case SIT arrested girl in shahjahanpur

चिन्मयानंद केस: छात्रा कि जमानत याचिका खारिज, अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Wed, 25 Sep 2019 03:20 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Sep 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
swami chinmayanand case SIT arrested girl in shahjahanpur
- फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं छात्रा के वकील द्वारा कोर्ट में दाखिल की गई जमानत अर्जी को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया। अदालत ने छात्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में रहने के आदेश दिए हैं। बता दें कि एसआईटी ने बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे छात्रा को उसके घर से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


वहीं बुधवार दोपहर मामले की जानकारी देते हुए एसआईटी ने बताया कि छात्रा ने चिन्मयानंद से फिरौती मांगने के मामले में शामिल होने कि बात कुबूल की है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल से छात्रा को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने छात्रा को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। वहीं छात्रा के वकील ने कोर्ट में छात्रा की जमानत के लिए याचिका दाखिल की, जिस पर कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। कुछ देर में अदालत अपना फैसला सुनाएगी।


आपको बता दें कि छात्रा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद से फिरौती मांगने का आरोप था। फिरौती का एक वीडियो सामने आया था, जिसके बाद छात्रा और उसके तीन साथियों पर पुलिस ने फिरौती मांगने का केस दर्ज किया था। 

पांच करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में जेल में बंद सचिन उर्फ सोनू और विक्रम सिंह को मंगलवार को एसआईटी ने रिमांड पर लिया था। जेल से निकलने के बाद दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया और इसके बाद एसआईटी दोनों को लेकर पुलिस लाइन स्थित कैंप कार्यालय लेकर पहुंची थी। 

इससे पहले मंगलवार को चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा ने हाईकोर्ट से लौटकर एडीजे प्रथम न्यायालय में एसआईटी द्वारा की गई अब तक की जांच रिपोर्ट तलब करने और अग्रिम जमानत का प्रार्थना पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed