{"_id":"670727f81d4a6e1158017ed7","slug":"suspicion-of-major-scam-in-underground-cable-investigation-into-100-suspicious-activities-started-bareilly-news-c-4-bly1015-498660-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भूमिगत केबल में बड़े घपले का अंदेशा, 100 संदिग्ध कार्यों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भूमिगत केबल में बड़े घपले का अंदेशा, 100 संदिग्ध कार्यों की जांच शुरू
विज्ञापन
बरेली। भूमिगत केबल डालने में घपलेबाजी का मामला उजागर होने के बाद अन्य जगह कराए गए कार्य भी संदेह के दायरे में आ गए हैं। विद्युत निगम के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल तक मामला पहुंचने के बाद शहर के चार खंडों में 100 से ज्यादा स्थानों पर भूमिगत केबल के कार्यों की जांच शुरू कराई गई है। आशंका है कि यहां भी मानक के अनुरूप काम नहीं हुआ है। इतना ही नहीं आधे-अधूरे कार्यों पर भी कार्यदायी फर्मों को भुगतान करा दिया गया। जांच में कई अधिकारियों का फंसना तय माना जा रहा है।
सनसिटी बिजली उपकेंद्र के पीरबहोड़ा में नगर निकाय योजना के तहत भूमिगत बिजली केबल डाली गई थी। जांच में पाया गया कि 295 मीटर केबल और सुरक्षा के लिए डाला जाने वाला 1,200 मीटर एचडीपीई पाइप कम डाला गया गया। इसकी कीमत सात लाख रुपये से ज्यादा होती है। फर्म को भुगतान पूरा कर दिया गया। जांच में आरोप पुष्ट होने के बाद तीन दिन पहले मुख्य अभियंता रणविजय सिंह ने जेई अनिल कुमार को निलंबित कर दिया।
यह प्रकरण विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। शहर में भूमिगत केबल के 100 संदिग्ध कार्यों की जांच कराई जाएगी। यह काम चारों खंडों में कराए गए हैं। इससे भूमिगत केबल में बड़ा घपला उजागर हो सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- -
मानकों को किया गया दरकिनार
भूमिगत केबल कम से कम चार फुट की गहराई में होना चाहिए। सुरक्षा के लिए केबल को एचडीपीई पाइप के भीतर डाला जाता है, लेकिन तमाम स्थानों पर बिना पाइप के केबल डाल दी गई है। गहराई भी चार फुट नहीं है। शहर के चारों वितरण खंडों में यह काम हुए हैं। कई काम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत भी कराए गए हैं। सुरक्षा मानकों को दरकिनार किए जाने के कारण इनसे खतरा भी बना हुआ है।
-- -- -- -- -
बदायूं रोड पर सीमेंट के खंभों पर लटकाया केबल
विद्युत वितरण खंड प्रथम के सुभाषनगर उपकेंद्र के तहत आने वाले बदायूं रोड पर उपकेंद्र से महावीर सिटी तक हाईटेंशन केबल को सीमेंट के खंभों में लगाए गए कुंडों में फंसा दिया गया है। यहां भी अंडरग्राउंड केबल प्रस्तावित थी। भारी भरकम केबल के लिए कोई सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण इससे खतरा बना हुआ है। इस संबंध में एसडीई अभिषेक कपासिया का कहना है कि केबल को भूमिगत डाला जाना था, लेकिन सड़क की खोदाई के लिए अनुमति न मिलने के कारण खंभों के जरिये केबल डाला गया है। संवाद
-- -- -- -- -
भूमिगत केबल के सभी कार्यों की जांच कराई जा रही है। इसमें जेई की भूमिका सबसे अहम होती है। एक जेई को निलंबित किया जा चुका है। अन्य कार्यों के जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घपला उजागर होने पर कार्यदायी फर्मों को भी काली सूची में डाला जाएगा।- रणविजय सिंह, मुख्य अभियंता