फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Suspended employee gets clean chit in molestation case

Bareilly News: छेड़छाड़ के मामले में निलंबित कर्मचारी को मिली क्लीन चिट

Mon, 28 Jul 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Suspended employee gets clean chit in molestation case
बरेली। बीते दिनों बरेली कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को छेड़छाड़ के मामले में क्लीन चिट मिल चुकी है। कर्मचारी पर प्रवेश लेने आई एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने आरोपी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को तुरंत निलंबित कर दिया और मामले की जांच के लिए पांच सदस्यों की एक उच्च-स्तरीय कमेटी का गठन किया। जांच कमेटी ने छात्रा और आरोपी कर्मचारी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया। कमेटी ने सबसे पहले छात्रा के बताए गए घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

छात्रा ने जिस जगह को खुला हॉल बताया था, वह असल में विधि विभाग का मूक कोर्ट था। जांच के दौरान, वहां किसी भी तरह की छेड़छाड़ के कोई सबूत नहीं मिले, जिससे घटना पर संदेह गहराने लगा।जांच कमेटी ने छात्रा को दोबारा बुलाया।
विज्ञापन

इस पर छात्रा ने लिखित रूप से कहा कि वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। जांच कमेटी ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्राचार्य को सौंप दी है, जिसमें कहा गया है कि आरोपी कर्मचारी के खिलाफ लगे आरोप निराधार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed