फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Suspend order to deputy ranger and ranger including forest inspector in death of four tigers in Dudhwa

दुधवा में चार बाघों की मौत पर एक्शन: वन दरोगा समेत डिप्टी रेंजर और रेंजर को सस्पेंड का आदेश, जानें मामला

Sat, 10 Jun 2023 09:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 10 Jun 2023 09:42 PM IST
सार

दुधवा में 4 बाघों की मौत के मामले में वन निरीक्षक सहित डिप्टी रेंजर और रेंजर को निलंबित करने का आदेश दिया गया है। इससे पहले सीएम योगी ने जांच के आदेश दिए थे।
 

विज्ञापन
Suspend order to deputy ranger and ranger including forest inspector in death of four tigers in Dudhwa
दुधवा पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुधवा के किशनपुर अभयारण्य के मैलानी रेंज के एक तालाब में शुक्रवार को एक बाघ का शव मिलने से हड़कंप मिच गया। इस मामले में सीएम भी जांच के आदेश दे चुके हैं। अब दुधवा में 4 बाघों की मौत के मामले में वन निरीक्षक सहित डिप्टी रेंजर और रेंजर को निलंबित करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन

जानें मामला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चीजों का खुलासा हुआ है। लखीमपुर खीरी के किशनपुर अभयारण्य के मैलानी रेंज में मृत मिले बाघ की भूख-प्यास से मौत हुई थी। शरीर पर गहरे घाव थे। शव सड़ चुका था। उसमें कीड़े लग गए थे। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। जिसके बाद बाघों की मौत के मामले में वन निरीक्षक सहित डिप्टी रेंजर और रेंजर को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा
जानकारी के लिए बता दें कि रिपोर्ट में बताया गया है कि शरीर में कीड़े समेत तमाम जोड़ों में भी कीड़े पाए गए थे। आमतौर पर किसी जानवर के जोड़ों में कीड़े होने के मामले नहीं आते हैं। शव इतना सड़ चुका था कि उसे रखना मुश्किल था। इसलिए टीम ने रात दो बजे तक पोस्टमार्टम किया और फिर सुबह जला दिया। पोस्टमार्टम से लेकर जलाने तक की प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। रामपुर ढकैया गांव में मृत बाघिन का पेट भी पूरी तरह से खाली था। उसका पोस्टमार्टम भी आईवीआरआई में किया गया था।ो

विज्ञापन

10 दिन में चार बाघों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दे दिए। मुख्यमंत्री ने वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और अपर मुख्य सचिव को तत्काल दुधवा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा कर जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। वन मंत्री अधिकारियों सहित शुक्रवार रात को ही दुधवा पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed