{"_id":"5eebcb508ebc3e43106ce654","slug":"suspected-infected-woman-gave-birth-to-a-child-bareilly-news-bly4097275198","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध संक्रमित महिला ने दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध संक्रमित महिला ने दिया बच्चे को जन्म
विज्ञापन
Health Service
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मंगलवार को एल-3 कोविड मेडिकल कॉलेज में भर्ती संदिग्ध संक्रमित ने एक बच्चे को जन्म दिया है। जानकारी के मुताबिक जिला महिला अस्पताल में इलाज के लिए मंगवार को पहुंची गर्भवती के सैंपल की जांच ट्रू नाट मशीन से की गई थी। जांच के बाद पॉजिटिव की आशंका के चलते उसे मेडिकली क्वारंटीन के लिए भर्ती कराया गया था। साथ ही, उसका सैंपल आरटी पीसीआर के तहत जांच के लिए भेजा गया। गुरुवार की दोपहर महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, महिला की रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। ब्यूरो
ढाबा, ठेला चालक, डिलीवरी ब्वॉय की सैंपलिंग
मेडिकल मोबाइल यूनिट ने गुरुवार को शहर के 10 ढाबा, 29 ठेला चालक, पांच डिलीवरी ब्वॉय की थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान संदिग्ध मिले 24 लोगों के सैंपल लिए गए। एमएमयू प्रभारी अभिषेक त्यागी ने बताया कि सैंपलिंग रोस्टर के तहत सैंपल लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को ऑटो, टेंपो, बस, रिक्शा चालकों की सैंपलिंग की जाएगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कन्टेनमेंट जोन में गुरुवार को 28 टीमों ने करीब 14 हजार से ज्यादा लोगों की स्क्रीरनिंग की। वहीं, चल रही स्क्रीनिंग में संदिग्ध मिले 65 लोगों के सैंपल लिए गए।