फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   suspecte death

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 12 Jul 2019 05:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
suspecte death
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव वरी का नगला में बृहस्पतिवार रात विवाहिता की उसी के घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। देर रात उसके मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। शव देख भड़के मृतका के पिता समेत परिवार के लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

मृत विवाहिता पूर्ति (29) गांव निवासी वीपी सिंह की पत्नी थी। बृहस्पतिवार देर शाम पूर्ति का शव उसी के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पति समेत घरवालों ने शव को फंदे से उतारने के बाद उसे आंगन में रख लिया। उन्होंने मृत के पिता अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अल्लापुर निवासी ऋषिपाल को अवगत कराया। ऋषिपाल समेत परिवार के लोग देर रात ही आ गए। उन्होंने लाश को देख हंगामा करना शुरू कर दिया। ऋषिपाल ने पुलिस को बुला लिया। उसकी मानें तो पूर्ति को गला दबाकर मारा गया। उसके गले पर चोट के निशान भी बताए गए, जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ऋषिपाल ने देर रात पति समेत उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी। मृतका पूर्ति की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव ऋषिपाल के हवाले कर दिया गया। मृत महिला के पिता द्वारा लगाए आरोपों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed