फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   suside

डॉक्टर से परेशान फार्मासिस्ट ने की आत्मदाह की कोशिश

Sun, 23 Aug 2015 02:02 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 23 Aug 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
भमोरा/ बरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भमोरा के अधीक्षक डॉ. गौरव शर्मा की कार्रवाई से परेशान फार्मासिस्ट खुशहाल सिंह ने शनिवार को अस्पताल में ही अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश की। अस्पताल स्टाफ ने किसी तरह खुशहाल को वार्ड में बंद कर और उसके ऊपर पानी डालकर आग लगाने से रोका। पुलिस ने फार्मासिस्ट के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन

भमोरा सीएचसी पर तीन साल से तैनात फार्मासिस्ट की प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. गौरव शर्मा से नहीं पट रही है। चार महीना पहले डॉ. शर्मा ने कई आरोपों पर फार्मासस्ट का स्पष्टीकरण मांगा था। जवाब न देने पर प्रभारी ने उसका एक महीने का वेतन रोक दिया। इससे दोनों के बीच तल्खी और ज्यादा बढ़ गई। डॉ. का आरोप है कि अस्पताल में ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर भरवाने से लेकर एक माह तक दवाआें की कोई एंट्री खुशहाल सिंह ने नहीं की। विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में भी उसने चिकित्सकों के साथ शराब पीकर अभद्रता की थी। इन सभी मामलाें पर उससे जवाब मांगा गया था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे डॉ. शर्मा के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें उनका मर्डर करने की धमकी दी गई थी। डॉ. का कहना था कि यह मैसेज फार्मासिस्ट ने ही भेजा है, जबकि फार्मासिस्ट इससे इनकार कर रहा था। सुबह डॉक्टर ने इस फार्मासिस्ट से इस बाबत जवाब मांगा और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी। इस पर फार्मासिस्ट ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। वह आग लगा पाता, उससे पहले ही स्टाफ ने उसके ऊपर पानी फेंकना शुरू कर दिया और फिर वार्ड में बंद कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ, एफआईआर कराई
मामले की जानकारी डॉ. गौरव ने सीएमओ और एडीएम को दी। सूचना पाकर डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला अस्पताल पहुंचे। उनके निर्देश पर डॉ. गौरव ने खुशहाल सिंह के खिलाफ हत्या की धमकी का मैसेज भेजने और पेट्रोल छिड़कर आत्महत्या की कोशिश करने की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed