फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   surya ghar muft bijli yojana one lakh solar panels will be installed in bareilly

सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: इस जिले में एक लाख घरों में लगेंगे सोलर पैनल, 90 हजार रुपये की मिलेगी सब्सिडी

Sat, 15 Jun 2024 06:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Jun 2024 06:37 AM IST
सार

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत दो किलोवाट का सोलर पैनल 1.30 लाख रुपये में लगाया जा रहा है। इसमें 90 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। एक किलोवाट का सोलर पैनल करीब 65 हजार का लगेगा। इसके लिए 45 हजार रुपये की सब्सिडी है।

विज्ञापन
surya ghar muft bijli yojana one lakh solar panels will be installed in bareilly
सोलर पैनल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बरेली जिले में एक लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। बिजली निगम के अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र सोनकर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। योजना के तहत दो किलोवाट पर 90 हजार व एक किलोवाट पर 45 हजार रुपये की सब्सिडी सरकार की तरफ से दी जा रही है।
विज्ञापन


नेडा के परियोजना अधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए pmsuryaghar.gov.in वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कराया जा सकता है। पंजीकरण के बाद एक मैसेज मोबाइल फोन पर आएगा। मैसेज आने का मतलब आपका नाम योजना के लाभार्थियों की सूची में शामिल हो गया है। वेबसाइट पर वेंडरों के नाम की सूची है। इनसे सोलर पैनल खरीदे जा सकते हैं।
विज्ञापन

1.30 लाख रुपये में 90 हजार सब्सिडी
इसमें दो किलोवाट का सोलर पैनल 1.30 लाख रुपये में लगाया जा रहा है। इसमें 90 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। इसी तरह से एक किलोवाट का सोलर पैनल करीब 65 हजार का लगेगा। इसके लिए 45 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। पैनल लगवाने के बाद पात्र के घर पर मीटर लगाया जाएगा। इस मीटर में यह पता चल जाएगा कि कितनी बिजली का उत्पादन हुआ व कितनी की खपत हुई। 

नेडा के परियोजना अधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में एक लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आने शुरू हो गए हैं। बिजली निगम को इसका नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed