{"_id":"611ab7e58ebc3e43186b1958","slug":"survilance-by-drone-kite-flyer-and-shopkeeper-bareilly-news-bly4565301100","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन से निगरानी, कई पतंगबाज और दो दुकानदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन से निगरानी, कई पतंगबाज और दो दुकानदार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। श्यामगंज पुल पर चीनी मांझे की चपेट में आकर आरएसएस के दो विस्तारकों के घायल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी सिटी रवींद्र कुमार की निगरानी में बारादरी क्षेत्र में ड्रोन उड़ाकर पतंगबाजों की तलाश की गई और दर्जन भर लोगों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा चीनी मांझा बेच रहे दो दुकानदारों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया।
हादसे के बाद रविवार को ही एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने श्यामगंज, कांकरटोला, हजियापुर, माडल टॉउन आदि क्षेत्रों में भ्रमण करके चीनी मांझे की बिक्री और इससे पतंग न उड़ाने की अपील की। इस दौरान पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर पतंग उड़ाने वालों की निगरानी की और फिर दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में उनका चालान कर दिया। इसके अलावा गंगापुर में चाइनीज मांझा बेच रहे नरेश कुमार और निशांत को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से मांझा की दर्जन भर से ज्यादा चरखी बरामद होने पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
पतंगबाजों पर शांतिभंग की कार्रवाई
पुलिस ने चाइनीज मांझा से पतंग उड़ा रहे नवादा शेखान के शानू, जगतपुर के धर्मेंद्र, कालीबाड़ी के चंद्रसेन, पप्पू, बीसलपुर रोड के राजेंद्र, सिकलापुर के सुमित कुमार, हजियापुर के इरफान, संजयनगर के राजू, संजीव, हजियापुर के अब्दुल वारिस, फाइक इंक्लेव के मोईन और संसार इंक्लेव राजू उर्फ सलीमुल्ला के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
बच्चों को समझाएं अभिभावक, वरना होगी कार्रवाई
चीनी मांझे से लगातार हो रहे हादसों को लेकर एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने कहा कि शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अब ड्रोन के जरिये पतंगबाजों की निगरानी करके मांझे की जांच की जाएगी। जो भी व्यक्ति चीनी मांझे से पतंग उड़ाता मिलेगा या मांझा की बिक्री करेगा, उस पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों को चीनी मांझे से पतंग न उड़ाने दें। चेतावनी भी दी कि अगर बच्चे चीनी मांझे से पतंग उड़ाते मिले तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, जिससे उनका भविष्य खराब होगा।