फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Survey done for shifting of electric wires, estimate is being prepared

Bareilly News: बिजली के तारों की शिफ्टिंग के लिए हुआ सर्वे, तैयार हो रहा एस्टीमेट

Sat, 08 Feb 2025 02:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 08 Feb 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Survey done for shifting of electric wires, estimate is being prepared
बरेली। बिजली निगम की टीम ने तारों की शिफ्टिंग के लिए सर्वे किया है। इसका एस्टीमेट तैयार हो रहा है। यह सर्वे नगर निगम और फर्म ने बिजली विभाग को दिए नए प्वाइंट को देखने के लिए किया गया है। इसके लिए विभाग ने मॉडल टाउन की मुख्य सड़क से लेकर 3.5 किमी रोड का निरीक्षण कर ड्राईंग भी तैयार की है।
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना का फेज-एक का कार्य चल रहा है। अंडर ग्राउंड बिजली के तार व सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। इसको लेकर पूर्व में बिजली निगम के अधिकारियों ने सर्वे कर अपनी रिपोर्ट तैयार की थी। अब कार्यदायी संस्था ने प्लान में हुए कुछ बदलावों के बाद बिजली निगम को कुछ नए प्वाइंट दिए हैं। इसी के लिए शुक्रवार को डीडीपुरम बिजली उपकेंद्र के सहायक अभियंता और जेई ने कुष्ठ आश्रम रोड पर सर्वे शुरू किया। इसमें आठ ट्रांसफार्मर और सौ से अधिक पोल को हटवाया जाएगा। वहीं श्री गुरुनानक रिखी सिंह इंटर कालेज समेत चार जगहों पर जंक्शन बनेंगे। एचटी व एलटी लाइन को अंडरग्राउंड किया जाएगा। वहीं बिजली निगम के अधिकारियों से कहा गया है कि ड्राइंग इस तरह से तैयार करें कि खोदाई ना करना पड़े। हालांकि अभी यह सर्वे तीन दिन तक और किया जाएगा। इससे बिजली उपभोक्ताओं की संख्या और मकानों की संख्या पता लगाई जा सके।
विज्ञापन


वर्जन...
साढ़े तीन किमी का सर्वे किया गया है। इससे पहले एक बार सर्वे हो चुका है और निगम ने कुछ नए प्वाइंट दिए थे, जिसको शिफ्ट करना है। सर्वे के बाद रिपोर्ट के आधार पर एस्टीमेट बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र गौतम
अधिशासी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed