{"_id":"669717654f153c07f50c2979","slug":"supply-stopped-for-12-hours-in-250-houses-due-to-transformer-blowing-bareilly-news-c-123-1-sbly1006-122442-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रांसफार्मर फुंकने से 250 घरों में 12 घंटे आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रांसफार्मर फुंकने से 250 घरों में 12 घंटे आपूर्ति ठप
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के बिजलीघर परिसर में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार की रात ओवरलोड और जर्जर लाइन में हुए फाॅल्ट के कारण फुंक गया। मंगलवार की दोपहर यहां मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति को 12 घंटे के बाद बहाल किया गया। इस भीषण गर्मी में नगर के मोहल्ला संख्या पांच और छह के करीब 250 बिजली उपभोक्ता की बिजली ठप रही। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अवर अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि 400 का ट्रांसफार्मर ओवरलोड और जर्जर लाइनों के कारण हुए फाॅल्ट की वजह से फुंक गया। इसके स्थान पर बिजलीघर के मोबाइल ट्रांसफार्मर को लगाकर क्षेत्र की बिजली को बहाल कर दिया गया। इसके बाद लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। संवाद
करियामई में आठ दिनों से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, प्रदर्शन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव करियामई के ग्रामीण पिछले आठ दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। गांव के सोहरा मार्ग पर लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंका गया है। गांव के करीब दो हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। मंगलवार को यहां आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर शीघ्र लगवाए जाने की मांग की। गांव के लोगों का कहना है कि उक्त ट्रांसफार्मर कनेक्शन की क्षमता से काफी कम का लगा है, जिसकी वजह से आए दिन ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर फुंक जाता है। लोग अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं। रात को गर्मी में मच्छर उन्हें चैन की नींद भी नहीं लेने दे रहे हैं। इस मौके पर रामकिशन मौर्य, जसवेंद्र शाक्य, तालेवर शाक्य, बंटी, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद