फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sunshine came out after rain, mercury rose by one degree

Bareilly News: बारिश के बाद निकली धूप, एक डिग्री चढ़ा पारा

Fri, 30 Aug 2024 07:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
Sunshine came out after rain, mercury rose by one degree
बरेली। बुधवार रात रिमझिम से मौसम खुशगवार जरूर हुआ पर रात का पारा सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहा और चटक धूप निकली। दिन भर लोग उमस से बेहाल रहे। मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल बनने पर बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, बुधवार शाम को निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर शहर के कुछ इलाकों में रिमझिम तो कहीं हल्की बारिश हुई। कुल 11.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। पिछले दिनों चटक धूप से तपी भूमि की उष्मा बाहर निकलने से पारा चढ़ा। न्यूनतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दिन में धूप निकलने से अधिकतम पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बताया कि अभी दो दिन और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर बादल घिरेंगे और बारिश का अनुमान है। ब्यूरो
विज्ञापन

-
मौसम इनपुट
33.6
26.2
धूप निकलेगी। अनुकूल माहौल बनने पर हल्की बारिश के आसार हैं।
सूर्योदय : 5:50
सूर्यास्त : 6:36
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed