{"_id":"59063dd84f1c1b2165441716","slug":"sunday-s-ipl-fan-park-made-fun-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडे को आईपीएल फैन पार्क ने बना दिया फन डे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडे को आईपीएल फैन पार्क ने बना दिया फन डे
बरेली।
Updated Mon, 01 May 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
संडे को आईपीएल फैन पार्क ने बना दिया फन डे
- फोटो : संडे को आईपीएल फैन पार्क ने बना दिया फन डे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में आईपीएल देखकर ऊब चुके क्र्रिकेट के दीवानों के लिए आईपीएल फैन पार्क ने मस्ती का नया ठिकाना दे दिया। संडे को फन डे बनाने में पार्क में कोई कसर नहीं छोड़ी। नाचना, गाना, चिल्लाना और अपनी टीम को चीयर्स करने के लिए युवाओं की भीड़ जुटी। बच्चे भी पीछे नहीं रहे। अपने अभिभावकों के साथ शाम को पहुंचे। अंतिम दिन फैन पार्क में दर्शकाें की संख्या अच्छी थी।
एलईडी की बड़ी स्क्रीन पर आईपीएल का मजा दोगुना हो गया है। टीवी पर जहां एक ओवर के बाद विज्ञापन आता है वहीं फैन पार्क में एक से बढ़कर डांस नंबर बजाए जाते हैं। पब्लिक स्टेडियम में बैठकर आनंद ले रही है। ढोल वाले यहीं बैठे हैं और शॉट पर भांगड़ा बजा रहे हैं। किड्स जोन में बच्चों के लिए झूले लगे हुए हैं, वे अलग मस्ती करते दिखे। टीम को चीयर्स करने के लिए लोग अपने चेहरे और हाथ पर कलर करवा रहे हैं। नेट प्रैक्टिस के लिए अलग जगह बनी हुई है। सेल्फी और फोटो शूट का भी एक कोना बना हुआ है। रविवार को शाम 4 बजे से किंग्स इलेवन पंजाब व दिल्ली डेयरडेविल्स का मैच देखने के लिए दर्शक आए थे, लेकिन शाम के मैच में खूब भीड़ उमड़ी। रात आठ बजे शुरू हुए सनराइज हैदराबाद व कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के लिए फैन पार्क में जगह मिलनी मुश्किल रही। फैन पार्क के आयोजन में बीसीसीआई से अमित सिद्धेश्वर, संयोजक सौरभ भामरी, मनीष सिंह, यूपीसीए से दीपक शर्मा, रंजीत, मोहित, रोहन, रमेश जैन, राजन जैन, हरजीत सिंह का सहयोग रहा।