{"_id":"6aaaf325abe7d4ce730edf4a","slug":"summer-spent-grappling-with-faults-and-tripping-now-brace-for-power-cuts-in-the-name-of-repairs-bareilly-news-c-4-bly1015-968326-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फॉल्ट और ट्रिपिंग में बीत रही गर्मी, अब मरम्मत के नाम पर झेलिए कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फॉल्ट और ट्रिपिंग में बीत रही गर्मी, अब मरम्मत के नाम पर झेलिए कटौती
Thu, 17 Sep 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मार्च में गर्मी शुरू होने की बिजली लाइनों में फॉल्ट और ट्रिपिंग का खेल शुरू हो गया था। छह माह तक लोग विभिन्न वजहों से बिजली कटौती झेलते रहे। कई बार बिजली कटौती ने कानून-व्यवस्था के लिए भी चुनौती खड़ी की। अब गर्मी के तेवर नरम पड़े तो विद्युत निगम को अनुरक्षण की याद का अगई। अब एक माह तक रोज सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक उपभोक्ताओं को मरम्मत के नाम पर बिजली कटौती झेलनी पड़ेगी।
विद्युत निगम ने अनुरक्षण माह के तहत शहर के सभी 24 उपकेंद्रों पर मरम्मत और रखरखाव की कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत अगले 15 दिनों तक शहर के अलग-अलग इलाकों में रोजाना तीन घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक 20 से अधिक टीमें उपकेंद्रों, स्विचयार्ड, पावर परिवर्तकों और अन्य विद्युत उपकरणों की मरम्मत करेंगी। ऐसे में करीब 2.22 लाख उपभोक्ताओं को रोजाना बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
जानिए, किस इलाके में कब रहेगी कटौती
निगम की ओर से जारी कार्ययोजना के अनुसार, 16 सितंबर को हरूनगला और सदर कैंट, 17 को सीबीगंज और जगतपुर, 18 को सिविल लाइंस-2 व इज्जतनगर, 19 को जगतपुर व सीबीगंज, 20 को परसाखेड़ा व दुर्गानगर, 21 को सनसिटी व लोहियानगर, 22 सितंबर को रामपुर बाग व राजेंद्रनगर, 23 को महानगर और किला, 24 को मिशन कंपाउंड व डीडीपुरम, 25 को डेलापीर व सिविल लाइंस-1, 26 को सिविल लाइंस-2 व हरूनगला, 27 को परसाखेड़ा व सिविल लाइंस-3, 28 को कोहाड़ापीर व सुभाषनगर, 29 को राजेंद्रनगर व शाहदाना, 30 को कुतुबखाना व सुभाषनगर-2 में मरम्मत के काम कराए जाएंगे। एक अक्तूबर को पवन विहार, तीन से 15 तक डीडीपुरम, मढ़ीनाथ, सनसिटी, रामपुर गार्डन, किला, महानगर, दुर्गानगर, मिशन कंपाउंड, लोहियानगर, डेलापीर, इज्जतनगर, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, सुभाषनगर, सिविल लाइंस-3, रामगंगानगर, सदर कैंट आदि इलाकों में मरम्मत कार्य प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
वर्जन
अनुरक्षण माह के अंतर्गत शहर के सभी उपकेंद्रों पर मरम्मत कार्य होंगे। रोज तीन घंटे तक संबंधित इलाके में शटडाउन रहेगा। हालांकि, इन कार्यों के बाद भविष्य में विद्युत संबंधी दिक्कतों में काफी हद तक कमी आएगी और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। - राजवीर सिंह, अधिशासी अभियंता