फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Summer holidays are far away, seats in trains are getting full

Bareilly News: गर्मी की छुट्टियां अभी दूर, ट्रेनों में फुल होने लगीं सीटें

Wed, 15 Mar 2023 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Summer holidays are far away, seats in trains are getting full
बरेली। गर्मियों की छुट्टियां अभी दूर हैं, लेकिन लंबी दूरी की ट्रेनों में तेजी से सीटों की बुकिंग हो रही है। मार्च के मध्य में ही अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग आने लगी है। खासकर एसी थ्री में वेटिंग लिस्ट लंबी होती जा रही है। लोग अभी से अप्रैल की तिथियों में सीटें बुक करा रहे हैं, ताकि यात्रा में सहूलियत रहे।
विज्ञापन

जम्मू-हावड़ा के बीच चलने वाली 12332/31 हिमगिरि एक्सप्रेस, जम्मू-कोलकाता के बीच चलने वाली 13152/51 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15001/02 दून एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास से लेकर एसी थ्री तक अप्रैल की कई तिथियों में यात्रियों को आरक्षित सीटें नहीं मिल पा रही हैं। बरेली-भुज 14311/12 आला हजरत एक्सप्रेस में कुछ तिथियों में सीटें रिक्त हैं। 14004/03 मालदा टाउन एक्सप्रेस, 12357/58 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस, 12369/70 कुंभ एक्सप्रेस, 12317/18 अकालतख्त एक्सप्रेस में भी सीटें फुल हो रही हैं।
विज्ञापन

होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन बंद, नियमित ट्रेनों पर बढ़ने लगा भार
होली के बाद रेलवे ने लंबी दूरी की 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है। इससे नियमित ट्रेनों पर भार बढ़ने लगा है। हालांकि, होली पर स्पेशल ट्रेनें होने के बाद भी यात्रियों को काफी समस्या रही। स्पेशल ट्रेनों में भी रेलवे ने तत्काल टिकट के रूप में यात्रियों से अतिरिक्त किराया वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार और शनिवार को चलेगी अमृतसर-गोरखपुर होली स्पेशल
अमृतसर-गोरखपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। गोरखपुर से अमृतसर जाने वाली ट्रेन नंबर 05005 शुक्रवार रात 11:10 बजे बरेली आएगी। अमृतसर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 05006 शनिवार रात 11:14 बजे बरेली आएगी। शनिवार को इसका अंतिम फेरा होगा। इस ट्रेन में पहले से लंबी वेटिंग चल रही है।
काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट में तेजी से फुल हो रहीं सीटें
समर स्पेशल काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट का संचालन 26 जून तक होगा। काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल जाने वाली ट्रेन नंबर 09076 प्रत्येक बुधवार और मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम आने वाली ट्रेन नंबर 09075 का संचालन प्रत्येक बृहस्पतिवार को किया जा रहा है। इस ट्रेन में भी अभी से अप्रैल के लिए तेजी से सीटों की बुकिंग हो रही है।

मतुआ पूजा के लिए काठगोदाम-ठाकुरपुर के बीच स्पेशल ट्रेन
कोलकाता में होने वाली मतुआ पूजा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन 05030/29 काठगोदाम-ठाकुरपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। 16 मार्च को यह ट्रेन काठगोदाम से सुबह दस बजे चलेगी। दोपहर एक बजे बरेली आएगी। 20 मार्च को ठाकुरपुर से दोपहर 12:30 बजे चलकर यह ट्रेन दूसरे दिन रात 10:55 बजे बरेली आएगी। यहां से किच्छा, लालकुआं, हल्द्वानी होते हुए काठगोदाम जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed