फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   suicide by woman

लिव इन में रह रही महिला ने की खुदकुशी

Fri, 12 Feb 2021 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
suicide by woman
बरेली। प्रॉपर्टी डीलर के साथ सहमति संबंध में रह रही शिक्षिका ने बुधवार रात किसी समय फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले उसने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया- मैं जा रही हूं, बेटी का ख्याल रखना। परिवार वालों ने प्रॉपर्टी डीलर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

डीडीपुरम में कांपीटेंट फ्लैट में पहली मंजिल पर रहने वाली 31 वर्षीय शिक्षिका रेखा के पति प्रताप सिंह की मौत हो चुकी है। इस फ्लैट में वह नौ साल की बेटी और जनकपुरी निवासी प्रॉपर्टी डीलर यज्ञ प्रकाश के साथ रहती थी। इन दिनों दोनों के बीच अनबन चल रही थी। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात खाना खाने के बाद रेखा अपनी बेटी के साथ सोने चली गई। बृहस्पतिवार सुबह जब बेटी जागी तो मां को कमरे में नहीं पाया। दूसरे कमरे में पहुंची तो वहां पंखे के कुंडे के सहारे फंदे से रेखा को लटका देखा। बेटी ने आसपास के लोगों को बताया तो यूपी-112 को सूचना दी गई। बारादरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। यज्ञ प्रकाश भी मौके पर पहुंच गया। रेखा के परिवार वाले पहुंचे तो उन्होंने यज्ञ प्रकाश पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। रेखा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

आधी रात के बाद किसी समय की खुदकुशी
फ्लैट में तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने रेखा का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की तो रात 12:30 बजे उसका स्टेटस बदला हुआ मिला। इसमें रेखा ने लिखा था- ‘मैं जा रही हूं, मेरी बेटी का ख्याल रखना।’ इस आधार पर पुलिस का मानना है कि रेखा ने आधी रात के बाद ही आत्महत्या की है। बारादरी इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि रेखा रामपुर में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका थी, उसे पति के स्थान पर नौकरी मिली थी। इन दिनों वह बीएसए ऑफिस से अटैच थी। यज्ञ प्रकाश ने पुलिस को बताया कि रेखा तनाव में रहती थी। इससे उबरने के लिए दवाएं भी खाती थी। जांच में उसके फ्लैट से भी दवाएं मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका बारादरी क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के साथ लिव इन में रहती थी। वहीं उसने खुदकुशी की है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed