फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Suhani Mahajan and Sarth Mishra became champions

Bareilly News: सुहानी महाजन और सार्थ मिश्रा बने चैंपियन

Tue, 07 Nov 2023 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Suhani Mahajan and Sarth Mishra became champions
बरेली। गाजियाबाद की सुहानी महाजन और सार्थ मिश्रा ने 10वीं श्रीराम मूर्ति मैमोरियल, तृतीय यूपी स्टैग प्रतियोगिता में क्रमश: महिला और पुरुष वर्ग का खिताब जीता है। टूर्नामेंट के अंडर-19 के सेमीफाइनल में यूपी के दूसरे वरीयता खिलाड़ी श्रीधर जोशी ने देश की दूसरी वरीयता प्राप्त दिव्यांश श्रीवास्तव को 11-7, 11-8, 4-11, 11-7 से हराया। हालांकि श्रीधर जोशी फाइनल में सार्थ मिश्रा से हार गए। राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हुआ। 12 स्पर्धाओं में से छह का रविवार को फाइनल खेला गया।
विज्ञापन

फाइनल में यह रहा परिणाम
पुरुष फाइनल में सार्थ मिश्रा ने दिव्यांश श्रीवास्तव को, महिला फाइनल सुहानी महाजन ने आरती चौधरी को, बालक (अंडर 19) सार्थ मिश्रा ने श्रीधर जोशी को हराया। बालिका (अंडर-19) में सुहानी महाजन ने दिशा को हराया। जूनियर बालक (अंडर-17) मौलिक चतुर्वेदी ने रौनक सिंह को पराजित किया। जूनियर बालिका (अंडर-17) में सुहानी महाजन ने दिशा को हराया। सब जूनियर बालक (अंडर-15) में वीर वाल्मीकि ने अर्णव पंवार को हराया। सब जूनियर बालिका (अंडर-15) में अनोखी केसरी ने याशिका तिवारी को, कैडेट ब्वाॅयज (अंडर-13) में वीर वाल्मीकि ने लक्ष्य कुमार को हराया। कैडेट गर्ल्स (अंडर 13) अनोखी केसरी ने शालिनी देवी को मात दी। होप्स ब्वायज (अंडर 11) में लक्ष्य कुमार ने मोहक मिश्रा को हराया। होप्स गर्ल्स (अंडर-11) में अंशिका मिश्रा ने न्याला नासा को मात दी।
विज्ञापन


कोच अंपायर को किया सम्मानित
कोच, अंपायर और अन्य सपोर्टिंग स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान यूपीटीटीए के डायरेक्टर अरुण बनर्जी, प्रेसीडेंट संजीव पाठक, टूर्नामेंट डायरेक्टर एनके लाहिरी, बरेली टेबल टेनिस संघ के सचिव दीपेंद्र कामथान, ट्रस्ट सलाहकार सुभाष मेहरा, डीन डाॅ. प्रभाकर गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed